Headlines

सिधवलिया की खबरें :झोले में रखी 3.200 लीटर देशी शराब बरामद

सिधवलिया की खबरें :झोले में रखी 3.200 लीटर देशी शराब बरामद

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने महम्मदपुर थाना क्षेत्र के उसरी विमल दास के पोखड़े के समीप एक झोले में रखी 3.200 लीटर देशी शराब बरामद की। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप लेकर एक वाहन क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने पोखड़े के समीप जांच की l

जांच के दौरान टीम ने 3.200 लीटर देशी शराब के साथ उसरी के सचिन कुमार को गिरफ्तार किया l उत्पाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है तथा इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

 

शराब के नशे में पांच युवक गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने महम्मदपुर एवं बैकुंठपुर थाने क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सूचना पाकर शराब के नशे में पांच युवकों को गिरफ्तार किया l टीम ने महम्मदपुर थाने के उग्रसेन महारानी तथा बैकुंठपुर थाने के पिपरा गांव में छापेमारी कर पांच युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया l थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि महारानी उग्रसेन के राजेश राम,बुलेट राम और मंजीत कुमार तथा बैकुंठपुर थाने क्षेत्र के पिपरा गांव के रविन्द्र मांझी और नरेश कुमार महतो शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं l टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया l

 

मारपीट में तीन महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने के महम्मदपुर एवं डुमरिया गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन महिला घायल हो गईं जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l घायलों में महम्मदपुर गांव की खुदैजा खातून और रजनी देवी तथा डुमरिया की सीमा देवी हैं जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l

 

यह भी पढ़ें

शिक्षकों के विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले एनडीए प्रत्याशी ई.आनंद पुष्कर

मशरक की खबरें –  अलग -अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल

 खेसारी लाल यादव  भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचे,मां से बोले न्याय के लिए साथ खड़ा हूं

नवगछिया में हर्ष फायरिंग का VIDEO VIRAL:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

मुहर्रम को लेकर दारौंदा प्रखंड मुख्यालय में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश

पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश

सुप्रीम कोर्ट में भरत भूषण तिवारी की कथित गैर-न्यायिक हत्या की स्वतंत्र जांच के लिए याचिका दायर

Leave a Reply

error: Content is protected !!