सिसवन की खबरें : भाजपा का होली मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन।चैनपुर प्रखंड के चैनपुर मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा होली मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन ऋषि बाबू के हातें में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ।
इसके बाद उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर संगठन की मजबूती में उनकी भूमिका की सराहना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, जिनकी मेहनत और समर्पण से संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है।
समारोह के दौरान सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और समरसता का पर्व है, जो समाज को एकजुट करने का संदेश देता है।मौके पर मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश यादव, देवेंद्र तिवारी, रविन्द्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
रामगढ़ उच्च माध्यमिक विद्यालय के भूमि दाता स्व. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी की पुण्यतिथि मनायी गयी
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन रामगढ़ स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय के भूमि दाता स्व. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणों ने उपस्थित होकर स्व. द्विवेदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए विद्यालय के लिए अपनी भूमि दान कर समाज में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस योगदान से क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला। वक्ताओं ने कहा कि स्व. द्विवेदी का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक था।
उन्होंने हमेशा शिक्षा को समाज की उन्नति का आधार माना और इसी सोच के साथ विद्यालय स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सहयोग करने का संकल्प लिया गया।मौके पर पैक्स अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, कमलदेव तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, राणाप्रताप सिंह, कुंदन कश्यप सहित कई लोग मौजूद थे।
होली को ले हुई शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सिसवन-चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष ने की, जबकि प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे।बैठक में सिसवन थानाध्यक्ष अशोक कुमार एवं चैनपुर थानाध्यक्ष विजयरंजन कुमार ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है। इसे शांति एवं सद्भाव के साथ मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा अफवाहों से बचने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत थाना को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन की ओर से डीजे बजाने के निर्धारित समय का पालन करने, शराब पीकर हुड़दंग नहीं करने तथा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं डालने की हिदायत दी गई। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि होली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और गश्ती बढ़ाई जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
बैठक के अंत में सभी ने एक स्वर में होली को मिलजुल कर मनाने का संकल्प लिया।मौके पर बीडीओ राजेश कुमार, सरपंच मनोरंजन सिंह, शैलेंद्र तिवारी, अशोक मांझी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़े
मौसम विभाग ने मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी है
श्रीराम कथा से पूज्य राजन जी महाराज कर्तव्य बोध के जागरण का पावन संदेश देते हैं
पीएम मोदी ने तमिलनाडु-पुडुचेरी को दी सौगात
घूस लेकर शराब तस्कर को छोड़ने वाला ASI सस्पेंड
जनताबाजार थानान्तर्गत पुलिस पर हमला में 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
