बक़रीद के अवसर पर विधि व्यवस्था सामान्य बनाये रखने को लेकर डीएम एसपी ने जिला शांति समिति की किया बैठक
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

जिला पदाधिकारी, सिवान एवं पुलिस अधीक्षक, सिवान की संयुक्त अध्यक्षता में सोमवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय ने स्पष्ट रूप में जिला शांति समिति सदस्य गणों को बताया कि बकरीद पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था बहाल करने हेतु जिला प्रशासन कृत संकल्पित है।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर 24 घंटे नज़र रहेगी। किसी भी तरह के आपत्तिजनक/अफवाहजनक संवाद पोस्ट करने वालों के विरुद्ध होगी त्वरित एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
आगामी बक़रीद के अवसर पर विधि- व्यवस्था को सामान्य बनाये रखने को लेकर जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति पूरे जिले में की जाएगी। ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में शांति समिति के सम्मानित सदस्य गणों से अपने बहुमूल्य विचारों को रखने का आग्रह जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा किया गया।
सबसे पहले सभी सदस्यों से एक एक कर पूर्व के अनुभवों के आधार पर फीडबैक एवं सुझाव लिये गये। सदस्यों ने विधि- व्यवस्था के दृष्टिकोण से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी एवं सुझाव दिये।
साफ सफाई को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव एवं निदेश दिये गए। पशु बलि के अवशेषों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ही निस्तारित करने को कहा गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सिवान को शहरी क्षेत्र की विशेष साफ सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को पर्व के अवसर पर निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक, सिवान ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि विधि व्यवस्था संधारण हेतु कानून तोड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुनः उन्होंने बैठक में बताया कि सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह के आपत्तिजनक एवं अफवाहजनक संवाद पोस्ट करने वालों के विरूद्ध त्वरित एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में गहन पेट्रोलिंग विशेष रूप से बाइक पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जायेगी।
सभी शांति समिति के सदस्यों से महत्वपूर्ण सूचना का त्वरित आदान प्रदान करने का अनुरोध किया गया।
अंत में सबों ने एक मत से पर्व को पारंपरिक, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी गण के साथ जिला शांति समिति के सम्मानित सदस्य गण उपस्थित रहें।
यह भी पढ़े
टेकनवास गांव में युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी
बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
SBI रीजनल ब्रांच में लगी आग, सर्वर रूम जलकर राख
किन्नरों की अवैध वसूली से बचने के प्रयास में एनएच 57 पर पलटा ट्रक; बाल-बाल बचे चालक और खलासी
कुर्की महाअभियान के तहत पेशेवर अपराधी लड्डन उर्फ अजहरूद्दीन ने नगर थाना में किया आत्मसमर्पण
