Headlines

सीवान पुलिस ने  पूर्व एमएलसी के भांजा की हत्‍या करने वाला पुलिस एनकाउंटर में ढेर

सीवान पुलिस ने  पूर्व एमएलसी के भांजा की हत्‍या करने वाला पुलिस एनकाउंटर में ढेर

सीवान में 25 हजार का इनामी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

पूर्व MLC मनोज सिंह के बहनोई और भांजे को मारी थी गोली

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

 

सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौशीहाता गांव समीप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी और कुख्यात अपराधी सोनू यादव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। सोनू के सीने में गोली लगने की जानकारी दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, सोनू यादव हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव का निवासी था। 4 दिन पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के बहनोई और उनके भांजे हर्ष सिंह पर फायरिंग की थी। इस हमले में भांजे हर्ष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज अभी पटना में चल रहा है।

 

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल था और पुलिस पर अपराधियों को पकड़ने का भारी दबाव था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू यादव अपने साथियों के साथ बड़हरिया इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने दबिश दी,अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें सोनू यादव मारा गया।

 

मामले में अब तक दो एनकाउंटर

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में एक अन्य अपराधी सुनील यादव को पुलिस ने जामो थाना के लद्दी बाजार से गिरफ्तार किया है, उसके पास से एक कार भी बरामद की गई है। वहीं, इससे पहले 2 दिन पूर्व ही छोटू यादव का भी एनकाउंटर हुआ था। मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों पैर में गोली लगी थी और वह पटना में इलाजरत है,फिलहाल इस घटना क्रम में अब तक तीन गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें एक बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया है जबकि दूसरा पटना में इलाजरत है और तीसरा भी पुलिस गिरफ्त में है। फरार अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े

नाथू ला और लिपुलेख मार्ग से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर की यात्रा

जहरीली शराब कांड सहित आधा दर्जन थानों का वांछित आरोपित कुर्की जप्ती शुरू होते ही किया आत्मसमर्पण

हिलसड़ हनुमान मंदिर के पास एक महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

वर्चस्व को लेकर हुई चाकूबाजी में एक गुट ने चाकू घोंपकर तीन युवकों को घायल किया

Leave a Reply

error: Content is protected !!