सीवान के अर्चना ज्वेलर्स में हुए लूटकांड में STF ने पकड़े 6 लुटेरे, लूटा गया सोना और 12 बोर की बंदूक बरामद.

सीवान के अर्चना ज्वेलर्स में हुए लूटकांड में STF ने पकड़े 6 लुटेरे, लूटा गया सोना और 12 बोर की बंदूक बरामद.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीवान अर्चना ज्वेलर्स में 20 सिंतबर को हथियार के बल पर बड़ी डकैती हुई थी। इस मामले में ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत बिहार STF और सीवान पुलिस ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। इस डकैती कांड को अंजाम देने वाले 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों के पास से लूटी गई सोने की 750 ग्राम की ज्वेलरी, 12 बोर की एक बंदूक और ब्लैक कलर की एक बाइक बरामद की गई है।

STF के अनुसार टीम ने अपने इनपुट पर सबसे पहले सीवान के जिय्याय गांव में छापेमारी की। वहां से 19 साल के संदीप कुमार यादव को शनिवार की सुबह में पकड़ा। इसे एक जगह पर रखकर पूछताछ की। सख्ती बरतने के बाद इसने अपना मुंह खोला। तब जाकर इसके ठिकाने पर छापेमारी हुई। वहां से लूट का सोना और दूसरे सामान बरामद हुए। इसने ही अपने बाकी के साथियों का नाम बताया। तब जाकर एक-एक करके कुल 6 अपराधियों को पकड़ा गया।

इन 6 अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

1.संदीप कुमार यादव, इसके घर से लगभग 440 ग्राम सोना बरामद हुआ।

2. रंजन कुमार, इसके घर से लगभग 104 ग्राम सोना का जेवरात बरामद।

3. कुंदन कुमार उर्फ रवि कुशवाहा, इसके घर से लगभग 33 ग्राम सोने की जेवरात बरामद।

4. दीपू उर्फ प्रवीण कुमार, इसके घर से लगभग 20 ग्राम सोने की जेवरात बरामद।

5. भगवान यादव, इसके पास से लगभग 85 ग्राम सोने की जेवरात बरामद।

6. राजू राय, इसके गोपालगंज के घर से लगभग 69 ग्राम सोने की जेवरात और 12 बोर की बंदूक बरामद।

पहले ही पकड़े जा चुके हैं 4 अपराधी

इस डकैती कांड को कुल 10 अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया था। सिवान टाउन में स्थित अर्चना ज्वेलर्स के अंदर शाम 7 बजे हथियार से लैश अपराधी घूसे थे। वहां से 8 से 9 किलो सोना और 7 किलो चांदी लूट ली गई थी। साथ ही 64 साल के दुकानदार सुभाष कुमार सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। वारदात के अगले दिन ही 21 सितंबर को कार्रवाई करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से 5 किला 105 ग्राम सोना , 7 पिस्टल और एक बाइक बरामद की गई थी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!