रूक यूक्रेन युद्ध: NATO की मीटिंग के बीच राष्ट्रपति पुतिन का राष्ट्र के नाम संबोधन, बताई हमले की वजह

रूक यूक्रेन युद्ध: NATO की मीटिंग के बीच राष्ट्रपति पुतिन का राष्ट्र के नाम संबोधन, बताई हमले की वजह

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

यूक्रेन संकट पर नाटो की आपात बैठक के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया और कहा कि हमारा यूक्रेन पर कब्जा करने का कोई विचार नहीं है। यूक्रेन नागरिकों को निशाना बना रहा है। यूक्रेन (Ukraine) के शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले शुरू करने और तीन तरफ से सेना और टैंक भेजने के बाद रूस ने शुक्रवार युद्ध के दूसरे दिन कीव पर कब्जा कर लिया।

यूक्रेन संकट पर नाटो की आपात बैठक के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया और कहा कि हमारा यूक्रेन पर कब्जा करने का कोई विचार नहीं है। यूक्रेन नागरिकों को निशाना बना रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाटो की बैठक के बीच में ही पुतिन ने सुरक्षा परिषद की बैठक ली और कहा कि यूक्रेन नाजी आतंकियों की तरह बर्ताव कर रहा है। हम यूक्रेन पर कब्जा नहीं करना चाहते। हम उसे परमाणु हथियार भी बनाने देंगे। पुतिन ने नाटो को मैसेज देते हुए कहा कि आप ने रेड लाइन को क्रॉस कर दिया है। अब यूक्रेन नागरिकों को ढाल बना रहा है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की सेना से कीव में नेतृत्व को उखाड़ फेंकने और सत्ता अपने हाथों में लेने का कोई विचार नहीं है। हमारे लिए किसी समझौते पर पहुंचना आसान होगा। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने इससे पहले आरोप लगाया कि रूसी सेना ने दो जगहों पर हमला किया। रूस ने पहले यूक्रेन में नागरिकों को निशाना बनाने से इनकार किया था।

यूक्रेन के मंत्री का कहना है कि रूस ने हमलों में लगभग 2,800 सैनिक मारे गए हैं और 80 टैंक बर्बाद हो गए। रूसी सैनिकों ने लगभग 516 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 10 विमान और 7 हेलीकॉप्टर को नुकसान पहुंचा है। जबकि रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव से सिर्फ 7 किमी दूर उत्तर-पश्चिम में रणनीतिक होस्टोमेल हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया है। पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादी ताकतों ने रूसी सेना के समर्थन से यूक्रेनी सेना की स्थिति पर हमला किया था। रूसी सेना ने कहा कि वह कीव के रिहायशी इलाकों पर हमला नहीं करेगी।

यह भी पढ़े

जीरादेई में पुलिस सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन  

रानीलक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की सात बेटियाँ  वीरबहादूर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सोलह सदस्सीय हैंडबॉल टीम में हुई शामिल  

बिजली कर्मी के द्वारा महिला से बदसलूकी करने का वीडियो वायरल

बड़हरिया के जोगापुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, आर्म्स निर्माता हुआ फरार

बागवानी महोत्सव सह प्रतियोगिता के लिए बड़हरिया से किसानों की टीम हुई रवाना

Leave a Reply

error: Content is protected !!