Headlines

PM Classes बगौरा के छात्रों ने रचा इतिहास, मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सभी 23 छात्र सफल

PM Classes बगौरा के छात्रों ने रचा इतिहास, मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सभी 23 छात्र सफल

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार )।

सीवान जिला के दारौंदा प्रखंड अंतर्गत बगौरा स्थित PM Classes के छात्रों ने मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया है। इस वर्ष संस्थान से कुल 23 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और विशेष बात यह रही कि सभी 23 छात्र सफल घोषित हुए। यह उपलब्धि न केवल संस्थान, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, बिहार द्वारा 11 मार्च 2026 को आयोजित इस परीक्षा का परिणाम सामने आते ही छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

परीक्षा में प्रियांशु सिंह पुत्र श्री सुनील सिंह, ग्राम महुअल  ने 146 अंक प्राप्त कर सिवान जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

वहीं शिवम साह पुत्र श्री सुरेन्द्र साह, ग्राम कोरड ने 136 अंक प्राप्त कर दरौंधा प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दरौंधा प्रखंड के टॉप-10 में भी PM Classes का दबदबा देखने को मिला, जहां संस्थान के 7 छात्रों ने अपनी जगह बनाई। इनमें शिवम साह, रूपा साह, कपिल यादव, जिगर कुमार, अनुष्का पाठक, सिमरन कुमारी और प्रकाश कुमार शामिल हैं। इसके अलावा अन्य सफल छात्रों में अनुज यादव, अनन्या गुप्ता, प्रिया कुमारी, बादल सिंह, पूजा सिंह, अंजली सिंह, उमंग शर्मा, कल्पना कुमारी, दुर्गा कुमारी, आयुष कुमार, अमित कुमार, मुन्नी कुमारी, अंशु यादव, पिंकी कुमारी, विभा कुमारी एवं पूजा गोंड का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।

मेधा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयनित छात्रों को सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग मिलता है। परीक्षाफल बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइ website:-https://scert.bihar.gov.in पर देखा जा सकता हैं

इस सफलता का श्रेय संस्थान के अनुभवी शिक्षकों—राहुल शर्मा, प्रियांशु मैम, तुलसी मैम, सुनील सर एवं अनुभव आनंद सर—को दिया जा रहा है। शिक्षकों ने छात्रों की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

PM Classes,  निरंतर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। संस्थान ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।

Leave a Reply

error: Content is protected !!