सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन
महिला सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, दो सोने का हार बरामद
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान नगर थानान्तर्गत दुर्गा मंदिर में हुए चोरी की घटना का महज 04 घंटे के अंदर सफल उभेदन, महिला सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, दोनो सोने का हार बरामद दिनांक-28.06.2026 को नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरी रोड स्थित दुर्गा मंदिर में माता की प्रतिमा पर चढ़ाए 02 सोने के हार कुछ अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, सिवान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 एवं थानाध्यक्ष नगर द्वारा घटनास्थल पहुँच कर निरीक्षण किया गया। साथ ही आसपास लगे सी.सी.टी.वी फुटेज का गहन अवलोकन कर घटना के शीध्र उद्भेदन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस संबंध में नगर थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अनुसंधान के क्रम में प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 01 महिला सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी किए गए 02 सोने का हार भी बरामद किया गया। मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :- 1. विकास कुमार, पिता-विरेन्द्र यादव, साकिन-लखरावँ, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सिवान। 2. महिला (इनका एक अपराधिक इतिहास भी रह चुका है।) > गिरफ्तार अभियुक्त विकास कुमार का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास :- 1. मुफ्फसिल थाना कांड सं0-717/18, दिनांक-15.12.18, धारा-188 भा.द.वि. एवं 52 प्रिजनल एक्ट । 2. सोनपुर रेल थाना कांड सं0-101/18, दिनांक-31.07.18, धारा-379/419/420/34 भा.द.वि। (इनके विरूद्ध अन्य आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।)
छापामारी टीम शामिल सदस्य :- 5. पु०नि० अविनाश कुमार, थानाध्यक्ष, नगर। 6. पु.अ.नि. राहुल कुमार। 7. पु.अ.नि. निरंजन कुमार। 8. पु.अ.नि. अमित कुमार। 9. जिला आसूचना ईकाई, सिवान।
यह भी पढ़ें
गरखा प्रखंड के फुरसतपुर गांव में प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे का अखण्ड अष्टजाम शुरू
29 जून 📜 कैप्टन सौरभ कालिया की जयंती पर विशेष
29 जून 🌹 परमाणु वैज्ञानिक ‘पी के अयंगर’ की जयंती पर विशेष
गया में कोटक महिंद्रा बैंक में 3.80 करोड़ का बैंकिंग फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 पर FIR
सहयोग पोर्टल पर शिकायत : 400 सौ साल पुराने कुएं के जीर्णोद्धार के लिए बलवंत सिंह ने की शिकायत
