Headlines

सुनील कुमार श्रीवास्तव बने प्रयास संगठन के संरक्षक

सुनील कुमार श्रीवास्तव बने प्रयास संगठन के संरक्षक

श्रीनारद मीडिया सीवान (बिहार)

 प्रयास वेलफेयर ट्रस्ट, सिवान ब्लड डोनर क्लब एवं दधिची देहदान समिति, सिवान इकाई की टीम ने सिवान के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं Bangad Cement के अधिकृत सारण कमिश्नरी CNF श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव से शिष्टाचार मुलाकात की।

 

बैठक में सामाजिक सेवा, रक्तदान, अंगदान एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। संगठन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को देखकर श्री श्रीवास्तव ने विशेष रुचि व्यक्त की। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया।

 

मौके पर अध्यक्ष नीलेश वर्मा नील, वरिष्ठ सलाहकार कुमार प्रशांत, सचिव सतीश शर्मा एवं सह सचिव प्रदीप कुमार उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!