श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सूर्य जयंती का पूजन 

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सूर्य जयंती का पूजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरूक्षेत्र (हरियाणा):

महंत जगन्नाथ पुरी ने पूजन के साथ बताया महत्व।

कुरुक्षेत्र, 16 फरवरी : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने संत महापुरुषों के साथ श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में सर्वकल्याण की भावना से विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। यह पूजन नवग्रह मंदिर में किया गया।

महंत जगन्नाथ पुरी ने पूजन उपरांत सूर्य जयंती का महत्व बताया कि सूर्य जयंती को अचला सप्तमी के दिन मनाया जाता है। अचला सप्तमी पर भगवान सूर्यदेव का पूजन करने से व्यक्ति का भाग्य चमक जाता है। यह सूर्य की पूजा मजबूती, यश, मान और सम्मान दिलाती है। उन्होंने बताया कि माघ माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को अचला सप्तमी मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव का प्राकट्य हुआ था।

इस कारण इसे रथ सप्तमी तथा सूर्य जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सूर्य देव का पूजन करियर में तरक्की दिलाता है। यह सप्तमी तिथि भगवान सूर्य को समर्पित होती है। भगवान सूर्य देव ऋषि कश्यप और माता अदिति के पुत्र हैं। सूर्यदेव के रथ में मौजूद 7 घोड़े सात रंगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। सूर्य की पूजा विशेष फलदायी होती है।

इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, दर्शन, भक्त कपिल देव, अनुराधा, संगीता, निधि शर्मा एवं कल्पना इत्यादि भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े

सड़कें और इंटरनेट बंद करके जनता को परेशान कर रही है सरकार : अशोक अरोड़ा 

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाकर दी जा रही है फाइलेरिया रोधी दवाओं की जानकारी 

राज्य स्तरीय बगवानी महोत्सव सह प्रदर्शनी प्रतियोगिता पटना में अपने प्रादर्श लेकर पहुंचे बड़हरिया के किसान

शराब के नशे पांच युवक गिरफ्तार

नर्सिंग कॉलेज में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!