Headlines

कमला पसंद  पान मसाला के मालिक  की बहू  ने अपने ही घर में कर ली आत्महत्या 

कमला पसंद  पान मसाला के मालिक  की बहू  ने अपने ही घर में कर ली आत्महत्या

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

 

दिल्ली में मंगलवार (25 नवंबर) को एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई. कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर की बहू दीप्ति चौरसिया ने अपने घर में आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें किसी व्यक्ति पर कोई प्रत्यक्ष आरोप नहीं है, लेकिन उसमें प्यार, भरोसे और रिश्तों की अहमियत को लेकर भावनात्मक बातें लिखी गई हैं.

जानकारी के अनुसार, दीप्ति चौरसिया की शादी साल 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से हुई थी. दोनों का एक 14 साल का बेटा भी है. परिवार के मुताबिक, दीप्ति पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं. हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

रिश्ते में प्यार और भरोसा नहीं तो जीवन बेकार- दीप्ति चौरसिया

सूत्रों का कहना है कि सुसाइड नोट में दीप्ति ने किसी पर आरोप नहीं लगाया. नोट में उन्होंने लिखा कि किसी भी रिश्ते की बुनियाद प्यार और भरोसा होती है, और अगर ये दोनों नहीं हैं तो रिश्ते में रहने और जीवन को आगे बढ़ाने की वजह भी नहीं बचती. पुलिस सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच भी करवा रही है.

 

दीप्ति ने चुन्नी से लटककर दी जान

पुलिस के अनुसार, दीप्ति ने घर में चुन्नी से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार और रिश्तेदार सदमे में हैं. पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और मौके की जांच की जा रही है.

दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम

दीप्ति का पोस्टमार्टम सफदरजंग अस्पताल में किया जाएगा, जिसके लिए डॉक्टरों का एक विशेष पैनल गठित किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई तय करेगी.

दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल पुलिस ने मामले में एंडर 174 (सीआरपीसी) के तहत कार्यवाही दर्ज कर ली है. परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. प्रारंभिक जांच में हत्या या बाहरी दबाव का कोई संकेत नहीं मिला है, लेकिन पुलिस इस मामले को संवेदनशील मानते हुए हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है.

यह भी पढ़े

फाइलेरिया उन्मूलन की जंग में पीएसपी सदस्य फ्रंटलाइन पर, नाइट ब्लड सर्वे को मिल रहा जनसहयोग

सड़क दुर्घटना के  बाद घायल बच्चों को अस्पताल पहुँचने वाला टोटो चालक आक्रोशित भीड़  का हो गया शिकार

जीविका  दीदियों ने अपने समूह पर लगाया आरोप

राम मंदिर पर लहराई धर्म ध्वजा

Raghunathpur: संघ शताब्दी वर्ष पर गृह संपर्क अभियान के तहत स्वयंसेवक घर-घर जाकर करेंगे संवाद

दिल्ली में अब 11 नहीं, 13 जिले होंगे; कैबिनेट ने दी मंजूरी

मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को संविधान ने पीएम बना दिया- पीएम मोदी

मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को संविधान ने पीएम बना दिया- पीएम मोदी

Leave a Reply

error: Content is protected !!