Headlines

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने*हेतु जिला*प्रशासन पूरी तरह* *सतर्क एवं तैयार 

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने*हेतु जिला*प्रशासन पूरी तरह* *सतर्क एवं तैयार
■ *डीएम-एसपी के संयुक्त आदेश से जिले के 340 महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी*एवं पुलिस* *पदाधिकारियों की* *प्रतिनियुक्ति की गई है।*
■ *सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जिला*साइबर सेल 24*घंटे रहेगा सक्रिय।*
■ *सभी बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष लगातार क्षेत्र भ्रमण कर विधि-व्यवस्था पर*रखेंगे* *पैनी नजर* ।
■ *डीएम एवं एसपी स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर* *स्थिति का लेंगे*जायजा।*
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
बकरीद पर्व को जिले में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं बहुस्तरीय तैयारी की गई है।
विधि-व्यवस्था के सफल संधारण हेतु जिलाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय एवं पुलिस अधीक्षक, सिवान पूरन कुमार झा के द्वारा संयुक्त आदेश जारी करते हुए जिले के कुल महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
आज दिनांक 27 मई 2026 को सभी प्रयुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को डॉ अंबेडकर भवन, सिवान के संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सिवान के द्वारा संयुक्त रूप से ब्रीफिंग किया गया।
ब्रीफिंग में जानकारी दी गई कि प्रतिनियुक्त पुलिस बल के अलावा पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल एवं दंगा नियंत्रण बल की भी तैनाती सुनिश्चित की गई है।
जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को स-समय अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर पूरी सतर्कता एवं जवाबदेही के साथ दायित्व निर्वहन करने का निर्देश दिया है।
सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने प्रतिनियुक्ति स्थल से संयुक्त उपस्थिति फोटो जिला प्रशासन के अधिकृत व्हाट्सएप नंबर पर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाह, शरारत, सांप्रदायिक तनाव अथवा विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध तत्काल कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जिले में शांति, सद्भाव एवं आपसी विश्वास का वातावरण बनाए रखना है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है, जो लगातार संदिग्ध गतिविधियों एवं शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे। सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।
विधि-व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए सभी प्रखंडों के बीडीओ, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लगातार क्षेत्र भ्रमण करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।
वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो पल-पल की स्थिति से जिला मुख्यालय को अवगत कराते रहेंगे।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि बकरीद का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
जिले में विधि-व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग हेतु जिला नियंत्रण कक्ष लगातार 24 घंटे कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या – 06154-242000 निर्धारित किया गया है। सम्पूर्ण नियंत्रण कक्ष व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था मॉनिटरिंग के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता श्री प्रमोद कुमार राम रहेंगे।
नियंत्रण कक्ष को तीन शिफ्टों में संचालित किया जाएगा, जहां पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण बल, वज्र वाहन, अग्निशमन दस्ता एवं आवश्यक संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखा गया है। अग्निशमन विभाग को भी निर्देश दिया गया है कि सभी उपकरण एवं कर्मी हर समय अलर्ट मोड में रहें।
सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने हेतु जिला साइबर सेल को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर झूठी, भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने अथवा साझा करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े

बकरीद पर्व पर इलाके में शांति व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में खादी ने प्रदर्शन के स्थापित किए नए आयाम

सिधवलिया की खबरें :  बिहार में हुए एसआईआर पर सुप्रीम फैसला स्वागत योग्य – भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता राहुल आनंद

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भंडारा व शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित

मिड डे मील के चावल चोरी में सील गोदाम से 14 सौ पाकेट चावल जप्त

Leave a Reply

error: Content is protected !!