Headlines

सिधवलिया की खबरें :  बिहार में हुए एसआईआर पर सुप्रीम फैसला स्वागत योग्य – भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता राहुल आनंद

सिधवलिया की खबरें :  बिहार में हुए एसआईआर पर सुप्रीम फैसला स्वागत योग्य – भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता राहुल आनंद

श्रीनारद मीडिया,  सिधवलिया ( गोपालगंज)  :

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने साफ कर दिया है कि विशेष सघन पर्यवेक्षण (एसआईआर )को लेकर विपक्ष जनता को भ्रमित कर रहा था। अदालत ने स्पष्ट कहा है कि प्रक्रिया में कोई खामी नहीं है और यह पूरी तरह संवैधानिक है। राहुल आनंद ने बताया की भाजपा शुरू से कह रही थी कि लोकतंत्र और संविधान के तहत जो भी प्रक्रिया अपनाई गई है, वह पारदर्शी और कानूनसम्मत है।

विपक्ष ने सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए बिहार की जनता के बीच डर और भ्रम फैलाने का काम किया। अब सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।
यह संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की जीत है। भाजपा न्यायपालिका के इस फैसले का स्वागत करती है और बिहार की जनता को भरोसा दिलाती है कि राज्य में कानून और संविधान सर्वोपरि है।

 

ग्राम कचहरी सचिवों का मानदेय पांच माह से लंबित, भूखमरी के कगार पर

श्रीनारद मीडिया,  सिधवलिया ( गोपालगंज)  :
सिधवलिया प्रखंड के समस्त पंचायतों के ग्राम कचहरी सचिवों का मानदेय पांच माह से लंबित होने के कारण वे भुखमरी के कगार पर हैं जिससे उनमें रोष व्याप्त है l सरकार ग्राम कचहरी सचिवों के कार्यों के अलावा अन्य विभागों के कार्यों को कराती है l

फिर भी सरकार की उदासीनता एवं मनमानी के कारण पांच माह का मानदेय लंबित है l ग्राम कचहरी सचिवों में अजहर हुसैन,रामदेव मांझी,संजीत कुमार, रामदयाल मांझी, रंजिता सिंह सहित अन्य सचिवों का कहना है सरकार प्रखंड के विभिन्न कार्यों को करा रही है, इसके मुताबिक हमारा मानदेय भी बहुत कम है,परंतु हमारे प्रति काफी उदासीन रहती है l

 

हम सब के परिवार मानदेय के अभाव में भुखमरी के कगार पर हो गया है l साथ ही, हम सबों को दुकानदार उधार देना भी बंद कर दिए हैं l बच्चों की पढ़ाई, दवा सहित अन्य आवश्यक कार्य बंद हो गए हैं l जिससे उनमें रोष व्याप्त है l उनका कहना है कि यदि हमारा मानदेय का भूगतान अविलंब नहीं हुआ तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे l

 

पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित कर समस्‍याओं का हो रहा समाधान

श्रीनारद मीडिया,  सिधवलिया ( गोपालगंज)  :
बिहार सरकार के निर्देशानुसार सिधवलिया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायत सरकार भवनों पर सहयोग शिविर का आयोजन कर लोगों की समस्याओं का आवेदन लेकर उनका समाधान किया जा रहा है l प्रखंड के सुपौली, बुचेया, बुधसी सहित विभिन्न पंचायत सरकार भवनों पर सहयोग शिविर लग रहा है जिसमें पेंशन,आवास,स्वास्थ्य,विद्युत, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,दाखिल खारिज,जॉब कार्ड सहित अन्य कार्यों का आवेदन लेकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है l

वहीं, बुधवार को प्रखंड के बखरौर पंचायत सरकार भवन पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दाखिल खारिज के पांच, नल जल योजना के दो,जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र के पांच,पेंशन के तीन, जॉब कार्ड के पांच,विद्युत के दो तथा आवास योजना के पांच आवेदन लेकर अगली कार्यवाही की गई l मौके पर, सरपंच रजनीश कुंवर,राजू साह,विकास मित्र अजहर हुसैन,प्रभुनाथ राम,शशिभूषण कुमार सहित कार्यपालक सहायक अमितेश कुमार पाण्डेय उपस्थित थे l

 

40 लीटर कच्चा स्प्रिट के साथ  आरोपी   गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया,  सिधवलिया ( गोपालगंज)  :

महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने बैकुंठपुर थाने क्षेत्र के चिउटाहा गांव में छापेमारी कर 40 लीटर कच्चा स्प्रिट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया l उत्पाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चिउटाहा गांव के अर्जुन राउत के घर छापेमारी की गई जिसमें 40 लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद कर आरोपी अर्जुन राउत को गिरफ्तार किया गया l टीम ने उक्त आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी कर न्यायालय में भेज दिया l l

 

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें :  बिहार में हुए एसआईआर पर सुप्रीम फैसला स्वागत योग्य – भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता राहुल आनंद

मिड डे मील के चावल चोरी में सील गोदाम से 14 सौ पाकेट चावल जप्त

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान: जून तक 80 भ्रष्ट लोकसेवकों को दबोचेगा निगरानी ब्यूरो

सुपौल : स्मैक व नशीली दवाओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

भोजपुर में पुलिस पर हमला, भाई-बहन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!