वार्षिक परीक्षा 2026 के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य CRC केन्द्रो पर हुआ शुरू।
श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सिवान (बिहार)।
सिवान जिला सहित पूरे प्रखंडों में राज्य के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत वर्ग 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए सम्पन्न वार्षिक परीक्षा 2026 के पुस्तिकाओं की जॉच CRC पर प्रतिनियुक्त शिक्षकों द्वारा 19/03/26 से शुरू हुई, जो 24/03/26 तक चलेगी।
संकुल समन्वयक विजय साह के नेतृत्त्व में बगौरा CRC केन्द्र लाल बहादुरी शास्त्री हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में प्रारंभिक विद्यालयों की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2026 के वर्ग 3 से 8 तक लिखित परीक्षा के प्रश्न उत्तर पुस्तिकाओं की जांच संकुलाधीन विद्यालयों से नामित वर्ग 1 से 5 और वर्ग 6 से 8 के विषयवार संबंधित प्रतिनियुक्त शिक्षकों द्वारा की जा रही हैं।
मूल्यांकन कार्य पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 तक किया जायेगा।
वही वर्ग 1 व 2 के छात्र/छात्राओं का ई – शिक्षकोष पोर्टल के माध्यम से आयोजित वर्ग l एवं ll की मौखिक परीक्षा के मूल्यांकन मूल विद्यालय में ही किया जायेगा।
इस दौरान प्रत्येक छात्र/छात्राओं के परिणाम को मूल्यांकन पंजी में अंकित करना हैं।
वही प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी ने अपने स्तर से सम्बंधित केन्द्रों के विद्यालय प्रधान को मूल्यांकन निदेशक के रूप में नामित किये हैं। ताकि उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन समय पर हो।
बगौरा CRC मूल्यांक केन्द्र के संचालक प्रवीण कुमार तिवारी मूल्यांक निदेशक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए दिखे तथा UMS बगौरा संस्कृत के अखिलेश्वर मिश्र मुख्य परीक्षक तथा UMS बगौरा पश्चिमी के ललन राम सह परीक्षक के रूप में मूल्यांकन कार्य को लेकर सक्रिय रहे।
मूल्यांकन कार्य में अमितेश साथी, उज्ज्वल सिंह, मनीष कुमार, प्रेमनाथ प्रसाद, मिथिलेश तिवारी, अमरेंद्र तिवारी, संजय कुमार, लालदेव रावत,विजय कुमार, जितेन्द्र कुमार,उत्तम पाठक, शालिनी कुमारी, देवेंद्र सिंह, संचिता कुमारी , संध्या कुमारी, रेखा कुमारी,नेहा कुमारी ठाकुर, कुमारी पार्वती गुप्ता, शांति कुमारी, पूजा कुमारी, हुश्ना परवीन, नसीमा खातुन,प्रदीप कुमार, आदि ने लाल पेन से उत्तर पुस्तिकाओं की जॉच गहनता से कर रहे थे।