सीवान गांधी मैदान में श्रीराम जन्मोत्सव वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रारंभ, परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की लगी भीड़
नौ दिन तक शाम में होगा श्रीराम कथा
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान शहर की हृदयस्थली गांधी मैदान में गुरुवार से श्रीराम जन्म महोत्सव वैदकि मंत्रोचार के साथ प्रारंभ हो गयाा । विगत 49 वर्ष पहले श्रीराम जन्मोत्सव प्रारंभ हुआ था आज यह आयोजन ऐतिहासिक हो गया है। यह धार्मिक आयोजन 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
नगर की जनता वर्ष भर इस कार्यक्रम की इंतजार करते है। प्रथम दिन में श्रीराम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कर श्रीरामचरित मानस की नवाह पाठ प्रारंभ हो गया। उसके पश्चात शाम 4 बजे से श्रीरामकथा प्रारंभ होकर रात्रि 9 बजे तक एक से अधिक कथावाचक श्रीरामकथा का रसपान कराते है।
आयोजन समिति की माने तो महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातःकालीन पूजन, मानस का नवाह्न पाठ आचार्य विरेन्द्र पाण्डेय , अर्जुन पांडेय एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया जाएगा। वहीं दिन और रात्रि में देशभर से आए प्रसिद्ध संत, विद्वान और प्रवचनकर्ताओं के प्रवचन होंगे
यह भी पढ़े
कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्रीविष्णु महायज्ञ
चैती छठ पूजा को लेकर घाटों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा
रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार मामले में संचालक समेत तीन आरोपित जेल
मशरक और पानापुर में जहरीली शराब कांड में जांच में मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि, 5 की हुई है मौत
