केदारनाथ अग्रवाल की कविताओं में धरती की सुगंध और आस्था का स्वर मिलता है।

केदारनाथ अग्रवाल की कविताओं में धरती की सुगंध और आस्था का स्वर मिलता है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

पुण्यतिथि पर विशेष

केदारनाथ अग्रवाल जन्म: 1 अप्रैल, 1911; मृत्यु: 22 जून, 2000 प्रगतिशील काव्य-धारा के एक प्रमुख कवि हैं। उनका पहला काव्य-संग्रह ‘युग की गंगा’ देश की आज़ादी के पहले मार्च, 1947 में प्रकाशित हुआ। हिंदी साहित्य के इतिहास को समझने के लिए यह संग्रह एक बहुमूल्य दस्तावेज़ है। केदारनाथ अग्रवाल ने मार्क्सवादी दर्शन को जीवन का आधार मानकर जनसाधारण के जीवन की गहरी व व्यापक संवेदना को अपने कवियों में मुखरित किया है। कवि केदारनाथ की जनवादी लेखनी पूर्णरूपेण भारत की सोंधी मिट्टी की देन है। इसीलिए इनकी कविताओं में भारत की धरती की सुगंध और आस्था का स्वर मिलता है।

“कवि चेतन सृष्टि के कर्ता हैं। हम कवि लोग ब्रह्मा हैं। कवि को महाकाल मान नहीं सकता । मैं उसी की लड़ाई लड़ रहा हूँ।” – केदारनाथ अग्रवाल “कविता जीवन को उदात्त बनाती है” मानने वाले केदारनाथ अग्रवाल ने लगभग नौ दशकों का उदात्त जीवन अन्यतम कवि के रूप में पूरी उदात्तता के साथ जीने की कोशिश की थी। अपने समय के दर्जनों कवियों में अपना एक अलग जीवन, अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल जनकवि के रूप में केदार जी की काव्य-साधना स्तुत्य है। उन्होंने अपनी निर्भीक वाणी से हृदय के उद्गार जितने भी प्रकट किए, वे सब चेतना की लहरें उमड़ने वाले अथाह सागर के रूप में नज़र आते हैं। केदार जी का काव्य-संसार – सागर जैसा विशाल, नदी की धारा जैसा निर्मल व तेज और चाँदनी-सी निश्छल आभा फैलाते हुए काव्य-प्रेमियों लिए थाती बन गया है।

केदार जी की काव्य-यात्रा का आरंभ लगभग 1930 से माना जा सकता है। केदारनाथ अग्रवाल जी को प्रगतिशील कवियों की श्रेणी में बड़ी ख्याति मिली है। कविता के अलावा गद्य लेखन में भी उन्होंने रुचि दर्शायी थी, मगर काव्य-सर्जक के रूप में ही वे सुख्यात हैं। इनकी प्रकाशित ढ़ाई दर्जन कृतियों में 23 कविता संग्रह, एक अनूदित कविताओं का संकलन, तीन निबंध संग्रह, एक उपन्यास, एक यात्रावृत्तांत, एक साक्षात्कार संकलन और एक पत्र-संकलन भी शामिल हैं।

केदारनाथ अग्रवाल के प्रमुख कविता संग्रह हैं:-

  1. युग की गंगा
  2. फूल नहीं, रंग बोलते हैं
  3. गुलमेंहदी
  4. हे मेरी तुम!
  5. बोलेबोल अबोल
  6. जमुन जल तुम
  7. कहें केदार खरी खरी
  8. मार प्यार की थापें
  9. केदारनाथ अग्रवाल अग्रवाल द्वारा यात्रा संस्मरण ‘बस्ती खिले गुलाबों की’ उपन्यास ‘पतिया’, ‘बैल बाजी मार ले गये’ तथा निबंध संग्रह ‘समय समय पर’ (1970), ‘विचार बोध’ (1980), ‘विवेक विवेचन’ (1980) भी लिखे गये हैं। उनकी कई कृतियाँ अंग्रेज़ी, रूसी और जर्मन भाषा में अनुवाद हो चुकी हैं। केदार शोधपीठ की ओर हर साल एक साहित्यकार को लेखनी के लिए ‘केदार सम्मान’ से सम्मानित किया जाता है।
  10. सम्मान एवं पुरस्कार

Leave a Reply

error: Content is protected !!