आंगन में सो रहे पति-पत्नी की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या.

आंगन में सो रहे पति-पत्नी की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या.

प्रेमी से सरेबाजार की प्रेमिका की पिटाई.

युवक ने कोविड-19 अस्पताल में फांसी लगाकर दी जान.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा के सुदूरवर्ती व नक्सल प्रभावित बुरुदुइया गांव में अज्ञात अपराधियों ने आंगन में सो रहे पति-पत्नी की लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना शनिवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही है। अपराधियों ने दोनों को 14 वर्षीय बेटी के सामने ही मार डाला। हालांकि किशोरी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। सूचना मिलते ही गोइलकेरा पुलिस ने मृतक 45 वर्षीय हीरालाल कोड़ाह एवं उसकी पत्नी सोना कुई के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 से एक बजे के बीच तीन लोग अचानक हीरालाल कोड़ाह के घर पहुंचे और खाट पर सो रहे हीरालाल और उसकी पत्नी सोना कुई पर लाठी डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों की चीख सुनकर उसकी बेटी जाग गई। लेकिन अपराधियों ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। हत्या करने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले। पुलिस के अनुसार मृतक की बेटी घटना से सदमे में है और कुछ भी बता नहीं पा रही है। वहीं पुलिस ने नक्सली घटना से इनकार किया है। हत्या के कारणों की छानबीन की जा रही।

झारखंड के गोड्डा जिले से प्यार को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा के बलबड्डा थाना क्षेत्र के रहने वाले लड़के और सिमडेगा की रहने वाली लड़की के बीच लगभग तीन साल पहले फेसबुक के जरिए प्यार की शुरुआत हुई थी। फेसबुक पर अंजाने में मिस्ड कॉल के बाद दोनों के बीच धीरे-धीरे जान पहचान बढ़ी। 

मामला इतना आगे पहुंचा कि दोनों का एक-दूसरे के बिना जीना मुश्किल हो गया। लड़की मुंबई में रहकर काम करती थी। ऐसे में लड़का भी पीछे-पीछे वहीं चला गया। यहां दोनों लिवइन में रहने लगे। समय के साथ विश्वास बढ़ता गया। लड़की ने प्रेमी को बाइक और जरूरत की दूसरी चीजें खरीदकर दीं। बीते शुक्रवार को लड़की प्रेमी के लिए पटना पहुंची।

प्रेमी उसे पटना से गोड्डा ले गया। यहां से वो उसे अपने गांव ले जाने को तैयार नहीं हुआ। जबकि लड़की अपने होने वाले ससुराल जाने के लिए जिद पर अड़ गई। इसके बाद प्रेमी ने सरे बाजार उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। लड़के ने उसे लात-घूंसे और थप्पड़ मारे। केवल इतना ही नहीं पैसों के लालची प्रेमी ने उसके पर्स से लगभग डेढ़ लाख रुपये की नकदी और आभूषण भी छीन लिए। इस दौरान वहां मौजूद लोग तमाशा देखते रहे।

झारखंड के गढ़व में सदर अस्पताल परिसर स्थित कोविड-19 अस्पताल में इलाजरत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार तड़के की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले का छानबीन कर रही है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा डीसी को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, यह अत्यंत दुखद घटना है। गढ़वा डीसी को इसकी जांच के लिए कहा है, रिपोर्ट आने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साथ में यह भी कहा की यह मेडिकल इमरजेंसी है। अत: सभी को धैर्य से रहना चाहिए और सरकार का कोरोना से लड़ाई में सहयोग करना चाहिए।

उधर, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद छह दिनों से कोविड सेंटर में भर्ती था। उसका इलाज चल रहा था। लोगों ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से ही वह डिप्रेशन में था। कोविड सेंटर में वह अलग बर्ताव करता था। युवक की आत्महत्या की घटना से पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। युवक मझिआंव थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव का रहने वाला था।

मृतक का नाम नीरज उपाध्याय बताया गया है। घटना के बाद पुलिस ने उसके परिवार के लोगों को सूचना दे दी है। युवक ने जिस वार्ड में फांसी लगाकर आत्महत्या की है उस वार्ड में लगभग 7 से 8 अन्य मरीज इलाजरत हैं। युवक को 14 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाजरत अन्य मरीजों ने बताया कि रविवार के दिन से ही उसका बर्ताव बदल गया था। वह शोर मचा रहा था। बार-बार कह रहा था कोई उसे ऑक्सीजन लगा दे। उसकी किसी ने नहीं सुनी।

घटना से पहले रात में युवक ने खाना खाया था। उसके बाद इधर-उधर टहलता रहा। कहा कोई तो मुझे ऑक्सीजन लगा दे। सुबह होने पर जब लोग जगे तो उन्होंने गेट के सहारे लटकता हुआ शव देखा। वहां इलाजरत मरीजों ने बताया कि उसकी स्थिति गंभीर थी। बार-बार ऑक्सीजन के लिए चिल्ला रहा था।

इसे भी पढ़े…

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!