आयतुल्लाह ख़ामेनेई की शहादत पर इमामे जुमा ने घोषित किया 7 दिन का सोग। सोमवार को होगा जलसे का आयोजन
श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी, उत्तर प्रदेश
अमरीकी और इस्राइली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनेई के शहीद होने की ख़बर ने पूरी दुनिया के मुस्लिम समुदाय में कोहराम मचा दिया है। इसी क्रम में बनारस की शिया जामा मस्जिद के इमामे जुमा मौलाना ज़फ़र उल हुसैनी ने अपना शोक संदेश जारी करते जुए 7 दिन के सोग का एलान किया है।
इमामे जुमा ने लोगों को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने, काले कपड़े पहनने और घरों पर काले झंडे लगाने का आह्वाहन किया है। दफ़्तर इमामे जुमा की ओर से सोमवार को दिन में 11 बजे लाट सरैया इमामबाड़े में एक एहतेजाजी जलसे का आयोजन किया गया है जिसमें बनारस के सारे उलेमा और सभी शांतिप्रिय लोगों से सम्मिलित होने की अपील की गई है।
