Headlines

बिहार में धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है,क्यों?

बिहार में धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है,क्यों?

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है. सुबह और शाम के वक्त तो हल्की ठंड महसूस हो रही. लेकिन दोपहर में चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान हो जा रहे. फरवरी महीने में ही ऐसा हाल होने की वजह से इस बार ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग की माने तो, आज बिहार के जिलों में मौसम को लेकर कुछ खास बदलाव नहीं होगा. तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है. इसके अलावा ठंड या बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

राजधानी समेत पूरे बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासकर रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है, जिससे सुबह और रात में भी हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान?

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में पूर्णिया जिले के तापमान में सबसे ज्यादा बदलाव हुआ है जबकि पटना जिले के तापमान में सबसे कम बदलाव देखने के लिए मिला. न्यूनतम तापमान को लेकर बताया गया कि पूर्णिया में तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गया में 17.6 और पटना में 18.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा भी कई जिलों के तापमान में सामान्य दिनों से बढ़ोतरी दर्ज की गई.

इसके साथ ही अलग-अलग जिलों के अधिकतम तापमान को लेकर मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि पूर्णिया, पटना, गया, वाल्मिकीनगर और फारबिसगंज में 29 से 31 डिग्री के आस-पास तापमान दर्ज किया गया. हालांकि, कई जिलों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी भी दर्ज की गई. लेकिन, धीरे-धीरे जिलों में तापमान बढ़ने की वजह से इस बार मार्च महीने में ही जेठ वाली गर्मी महसूस होने की संभावना जताई गई है.

गर्मी पड़ने को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान लगाया गया है कि बिहार के पूर्वी हिस्से के जिलों में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. जबकि राज्य के सेंटर वाले जिलों में धीरे-धीरे मौसम बदल रहा. यह भी संभावना जताई गई है कि बिहार के सीमांचल इलाके में सबसे पहले सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की जा सकती है. बिहार में लगातार बदल रहे मौसम को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

दो दिनों के दौरान तापमान में एक से 2 डिग्री वृद्धि होने के साथ ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शनिवार को राज्य के सहरसा जिले के अगवानपुर में 13.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि, राजधानी का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस से 21.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 31.6 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

शनिवार को पटना सहित 16 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को पटना सहित आसपास का मौसम शुष्क होने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर पछुआ की गति में वृद्धि दर्ज की गई।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल किसी ठंडी लहर या वर्षा प्रणाली के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं। पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण वातावरण में नमी कम हो रही है और दिन का तापमान लगातार ऊपर जा रहा है।ऐसे में लोगों को दोपहर के समय तेज धूप से बचने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में गर्मी का असर और स्पष्ट रूप से बढ़ सकता है।

बिहार में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह से बदल चुका है. कड़ाके की ठंड के बाद अब राज्य ‘ड्राई मोड’ में प्रवेश कर गया है. IMD के अनुसार पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले एक सप्ताह तक बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है. दिन में खिल रही तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच गया है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों में गर्मी का अहसास और बढ़ेगा, हालांकि सुबह और देर रात हल्की गुलाबी ठंड का अहसास अभी भी बना रहेगा.

पछुआ हवाओं का जोर और शुष्क रहेगा आसमान

IMD के अनुसार, वर्तमान में राज्य में पछुआ हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जिनकी रफ्तार 3 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच है. शुष्क हवाओं और साफ आसमान की वजह से वातावरण में नमी कम हो गई है.

मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. पछुआ हवाओं के कारण ही फिलहाल बारिश के आसार शून्य हैं, जिससे धूल और शुष्की और बढ़ेगी.

रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी

दिन में जहां सूरज अपनी तपिश दिखा रहा है, वहीं रात का तापमान अभी भी नियंत्रण में है. भागलपुर के सबौर में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा. राज्य के कई हिस्सों में रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट देखी गई है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जिससे ‘दोहरी ऋतु’ का अहसास जारी रहेगा. यानी दिन में गर्मी और सुबह-शाम की हल्की ठंड लोगों को मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दे रही है.

मौसम विभाग की मानें तो अगले सात दिनों तक बिहारवासियों को गर्मी और धूप का सामना करना पड़ेगा. बारिश की मात्रा शून्य रहने वाली है और आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा.

Leave a Reply

error: Content is protected !!