रघुनाथपुर उप डाकघर के नवसृजित भवन का डाक महाध्यक्ष ने किया लोकार्पण
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान डाक प्रमंडल के अंतर्गत रघुनाथपुर उप डाकघर के नवसृजित भवन का लोकार्पण शुक्रवार को उत्तरी प्रक्षेत्र, मुजफ्फरपुर के डाक महाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस नए भवन के बनने से विभागीय कार्यों का निष्पादन त्वरित गति से होगा।
साथ ही आम जनता को मिलने वाली डाक सेवाओं की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।इस अवसर पर डाक महाध्यक्ष ने रघुनाथपुर उप डाकघर के अंतर्गत आने वाले सभी शाखा डाकघरों के डाकपालों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की।
उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। कार्यक्रम के दौरान परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।लोकार्पण कार्यक्रम में श्री अभिषेक कुमार सिंह, डाक अधीक्षक, सिवान प्रमंडल ,श्री विकाश कुमार दुबे, डाक निरीक्षक, केंद्रीय अनुमंडल सिवान सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें
टॉप-10 सूची में शामिल अपराधी अमित पटेल गिरफ्तार
पूरे देश में अब एक ही इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर होगा, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
