यूपी की प्रमुख खबरें : लखनऊ में सीएम योगी ने कोचिंग सेंटर अग्निकांड का लिया जायजा
श्रीनारद मीडिया, लक्ष्मण सिंह, यूपी डेस्क:

अयोध्या- राम मंदिर परिसर में आज होगा ध्वजारोहण, शेषावतार मंदिर में होगा ध्वजारोहण समारोह, 3 से 5 हजार अतिथियों को भेजा गया आमंत्रण, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक होंगे शामिल, शाम 5 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।
➡️लखनऊ- लखनऊ में कोचिंग सेंटर अग्निकांड मामला, लोग करते रहे फोन लेकिन समय से नहीं पहुंची दमकल, 40 मिनट बाद पहुंची पहली फायर ब्रिगेड की गाड़ी, एंबुलेंस भी काफी देर से पहुंची, सिस्टम की लापरवाही से 18 लोगों की जान गई, 2016 में बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण के आदेश थे, 2 माह में LDA ने आदेश वापस लिया था, 20 KW के कनेक्शन पर 34 KW की खपत, बिल्डिंग के पास फायर NOC नहीं थी, LDA, दमकल विभाग और नगर निगम की लापरवाही पर सवाल
➡️लखनऊ- अग्निकांड मामले से जुड़ा बड़ा खुलासा, बिल्डिंग के सह मालिक सुरेंद्र शुक्ला पर नया खुलासा, PMT पेपर लीक मामले में आरोपी रह चुका है, बेटी को पास कराने के लिए रची थी साजिश, सबूत के अभाव में बरी हुआ था, STF ने सुरेंद्र शुक्ला पर मुकदमा दर्ज किया था, रामेश्वरम इंस्टीट्यूट का मालिक है सुरेंद्र शुक्ला, संस्थान की बिल्डिंग में भी खामियां मिलीं
➡️लखनऊ- अग्निकांड से जुड़ी दिल दहला देने वाली कहानी, 23 वर्षीय सुखमनी सिंह ने पिता को आखिरी कॉल की थी, कहा- ‘पापा यहां आग लग गई, प्लीज बचा लो’, पिता के पहुंचने से पहले जिंदगी की जंग हार गया, आखिरी कॉल ने पूरे परिवार को तोड़ दिया, शहर गम में डूबा
➡️सहारनपुर- माविया अली ने इमरान मसूद पर साधा निशाना, 403 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले बयान पर जताई नाराजगी, कहा- ऐसे बयान गठबंधन की भावना को कमजोर करते हैं, समाजवादी पार्टी भी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार, कांग्रेस की जरूरत नहीं- माविया अली
➡️दिल्ली- राशिद मर्डर केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी हारून मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, खजूरी खास-सिग्नेचर ब्रिज के पास हुई कार्रवाई
➡️लखनऊ- अलीगंज अग्निकांड स्थल पहुंची FSL टीम, 6 सदस्यीय फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, घटनास्थल से सबूत जुटाने का काम जारी
➡️औरैया- जयमाल के बाद टूटी शादी, बिन दुल्हन लौटी बारात, दूल्हे पर नशे में होने और चढ़ावे को लेकर विवाद का आरोप, पंचायत और बातचीत के बावजूद दुल्हन ने शादी से इनकार किया, दोनों पक्षों ने सामान वापस किया, सहायल थाना क्षेत्र का मामला
➡️ग्रेटर नोएडा- युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, सिगरेट और शराब की बोतल के साथ सड़क पर किया हंगामा, बीच सड़क लेट गई युवती, मौके पर लगी भीड़, सड़क पर जाम की स्थिति, आम्रपाली सोसाइटी के सामने का वीडियो वायरल
➡️कानपुर- लखनऊ अग्निकांड के बाद KDA की कार्रवाई, फिजिक्स वाला समेत 16 कोचिंग सेंटर सील, नक्शे के विपरीत बनी इमारतों पर कार्रवाई, 22 अन्य प्रतिष्ठानों को नोटिस, काकादेव क्षेत्र में बेसमेंट में चल रहे थे कोचिंग सेंटर
➡️मेरठ- नाबालिग लड़की का अपहरण कर बाग में दुष्कर्म, सिलाई सीखने जा रही लड़की को रास्ते से उठाया गया, 55 वर्षीय महीपाल सिंह गिरफ्तार, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया, खरखौदा थाना क्षेत्र का मामला
➡️आगरा- HT लाइन की चपेट में आया बैंड, हादसे में 10 से 12 लोग झुलसे, सभी घायलों का इलाज जारी, बारात चढ़ाई के दौरान हुआ हादसा, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप, डौकी थाना क्षेत्र का मामला
➡️दिल्ली- पूर्व वरिष्ठ IAS पंकज अग्रवाल गिरफ्तार, CBI ने की कार्रवाई, 60.54 करोड़ रुपये के सरकारी फंड गबन का आरोप, शिक्षा और कृषि विभाग के फंड में अनियमितता का मामला, IDFC फर्स्ट बैंक खातों से धोखाधड़ी के आरोप
➡️दिल्ली- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच की मांग वाली याचिका दाखिल, दान में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, मजबूत ऑडिट और नियामक तंत्र की मांग
➡️दिल्ली- सरकार ने जारी की हज नीति-2027, ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए होंगे आवेदन, हज यात्रियों से आवेदन मांगे गए
➡️सीतापुर- लखनऊ अग्निकांड में सीतापुर के आदित्य की मौत, बिसवा के कैथी टोला निवासी छात्र का शव घर पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ग्रामीण और रिश्तेदार
➡️अलीगढ़- नाबालिग लड़के से चाची बनाती रही अवैध संबंध, 17 वर्षीय लड़के का आरोप, ढाई साल से धमकाकर संबंध बनाने का आरोप, महिला पर शादी का दबाव बनाने का भी आरोप, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में, पीड़ित लड़का भर्ती
➡️देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, उत्तराखंड को संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बताया, कहा- यहां की मर्यादा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा
➡️आगरा- इंस्टा वीडियो को लेकर बॉबी चौधरी पर केस दर्ज, पुलिसकर्मी से कपड़े दिलाने की मांग का वीडियो वायरल, पुलिस को धमकाने और आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप, फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र का मामला
➡️रुद्रप्रयाग- नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण को लेकर प्रशासन सतर्क, हेमकुंड साहिब और चारधाम यात्रा सुचारू, गुरुद्वारे में लंगर और अरदास सामान्य, सेना की तैनाती की खबरों को बताया गया गलत, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
➡️पंजाब- मुख्यमंत्री भगवंत मान का मिशन रोजगार, आज बठिंडा में बांटेंगे नियुक्ति पत्र, PSPCL कर्मचारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
➡️देहरादून- कर्णप्रयाग और नगरासू हिंसा मामले में यूकेडी की जांच और कार्रवाई की मांग, सरकार पर लापरवाही का आरोप, सभी आरोपियों पर FIR दर्ज करने की मांग
➡️लखनऊ लखनऊ अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई अलीगंज अग्निकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार 6 नामजद अभियुक्तों, अन्य जिम्मेदार लोगों पर केस यूपी अग्निशमन सेवा अधिनियम की धारा में केस आरोपी रामकृष्ण उपाध्याय गिरफ्तार आरोपी वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला गिरफ्तार आरोपी तुषॉक कृष्णा जायसवाल अरेस्ट सुरेश कुमार शाहू को भी किया गिरफ्तार पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी .
➡️लखनऊ लखनऊ अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई सीएम के निर्देश पर 4 अधिकारी सस्पेंड कमलेंद्र कुमार FSSO इंदिरा नगर निलंबित गौरव कुमार XEN सस्पेंड किए गए अनिल कुमार AE, प्रमोद कुमार JE सस्पेंड बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र शुक्ला समेत 3 अरेस्ट पेट शॉप का मालिक भी गिरफ्तार एनिमेशन इंस्ट्टियूट का मालिक गिरफ्तार .
➡️लखनऊ अलीगंज अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर SIT का गठन 2 सदस्यीय SIT गठित, 7 दिनों में रिपोर्ट मांगी IAS अमृत अभिजात को सौंपी गई जिम्मेदारी एडीजी प्रवीण कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी जांच में जान-माल के नुकसान की होगी पड़ताल लापरवाही के सभी पहलुओं की होगी जांच जांच को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने पर जोर …..
➡️फिरोजाबाद बीमा क्लेम को लेकर किसानों का धरना जारी नारखी ब्लॉक परिसर में रात गुज़ारने को मजबूर प्रीमियम जमा, अब तक नहीं मिला बीमा क्लेम क्लेम की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन 10 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे अधिकारी मांगें न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी ….
➡️हापुड़ हापुड़ में दीनी तालीम को लेकर विवाद तालीम को लेकर परिवार, शिक्षकों में कहासुनी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला 80 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट धौलाना थाना क्षेत्र का मामला ….
➡️वाराणसी गंगा में चिकन-बियर पार्टी का वीडियो वायरल नाव पर पार्टी करते दिखे युवक वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान वीडियो के आधार पर दर्ज हुआ केस 5 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया पार्टी में इस्तेमाल नाव सीज अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस की टीम कर रही छापेमारी …..
➡️अलीगढ़ अंसार अली ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया राहुल बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया युवती से राहुल नाम से शादी का आरोप बाद में पहचान उजागर होने पर निकाह किया पीड़िता का आरोप, पति ने दिया तीन तलाक हलाला के लिए दबाव बनाने का आरोप हलाला के नाम पर गलत काम कराने की कोशिश पीड़िता ने पति पर बेचने का आरोप लगाया अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र का मामला …..
➡️मुज़फ्फरनगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ लड़कियों से दुष्कर्म करने वाला घायल मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल सब इंस्पेक्टर अजय, सिपाही अंकित घायल 25 हजार का इनामी था वांछित सतपाल 4 राज्यों की पुलिस क़ो सतपाल की तलाश थी हरियाणा, पंजाब, UP, UK क़ो तलाश थी कब्जे से पिस्टल, तमंचा, कारतूस बरामद थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ ……
➡️दिल्ली IYC-NSUI का देशव्यापी अभियान 25 जून से 9 अगस्त तक देशव्यापी अभियान परीक्षा व्यवस्था सुधार को लेकर आंदोलन 9 अगस्त को ‘दिल्ली चलो’ मार्च का ऐलान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज पेपर लीक कनेक्शन की जांच की मांग सालाना परीक्षा-भर्ती कैलेंडर लागू करने की मांग छात्रों, युवाओं के मुद्दों पर बड़ा प्रदर्शन होगा …..
➡️दिल्ली काले खां इलाके में झुग्गियों में भीषण आग बाल्मीकि बस्ती, धोबी घाट में लगी आग दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड टीमें राहत और बचाव में जुटीं प्रभावित इलाके को खाली कराया जा रहा आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला …..
➡️लखनऊ लखनऊ अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई पुलिस जवान की बहादुरी सामने आई छात्रों की जान बचाने के लिए उठाया कदम जवान ने दीवार तोड़ने में पूरी ताकत झोंक दी लोगों के अनुसार, समय पर कार्रवाई की गई दीवार नहीं टूटती, बड़ा हादसा हो सकता था कई लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा था …..
➡️अमेठी तेज़ रफ्तार डबल डेकर बस ट्रक से टकराई ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा बस ड्राइवर समेत आधा दर्जन यात्री घायल घायलों को भेजा गया सीएचसी शुक्ल बाजार शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र में हुआ हादसा …..
➡️संभल डेढ़ लाख की लूट मामले में कार्रवाई लूट आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ बैंक के पास हुई थी नगदी लूट मुठभेड़ के दौरान आरोपी गिरफ्तार आरोपी के पैर में लगी गोली, घायल कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद 25 हजार रुपये नगद भी बरामद लूट में इस्तेमाल बाइक बरामद संभल कोतवाली क्षेत्र का मामला …..
➡️हापुड़ सवारियों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा बस से उतर रही थी सभी सवारियां हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत 5 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती हाफिजपुर क्षेत्र के हाईवे का मामला ….
➡️हापुड़ रोडवेज बस से उतर रहे यात्रियों को ट्रक ने रौंदा मासूम बच्ची और युवती की दर्दनाक मौत हादसे में करीब एक दर्जन यात्री हुए घायल हादसे के बाद हाईवे पर मची चीख-पुकार सीओ समेत दो थानों की पुलिस पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में हुआ हादसा .
➡️बरेली पी कुमार स्वीट हाउस में भीषण आग लाखों रुपये का सामान जलकर राख कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुई घटना .
➡️हमीरपुर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी हादसे में एक बराती की मौके पर मौत पांच बच्चों समेत सात लोग घायल हुए लोगों ने किया राहत और बचाव कार्य सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची सुमेरपुर क्षेत्र के टेढ़ा मार्ग के पास हुआ हादसा .
➡️वाराणसी गंगा में चिकन-बियर पार्टी का वीडियो वायरल नाव पर पार्टी करते दिखे युवक वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान वीडियो के आधार पर दर्ज हुआ केस 5 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया पार्टी में इस्तेमाल नाव सीज अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस की टीम कर रही छापेमारी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की
लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रखर राष्ट्रवादी व जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बलदेव सिंह औलख, विधायक नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, लालजी प्रसाद निर्मल, अवनीश सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, भाजपा नेता नीरज सिंह आदि ने भी राष्ट्रनायक डॉ. मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर भी डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा- ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान, नहीं चलेंगे’ के उद्घोषक, प्रखर राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। भारत की एकता व अखंडता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक देशवासी के हृदय में सदैव राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा।
➡️लखनऊ। अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में कथित दान प्रकरण की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी है। एसआईटी के प्रमुख सदस्य एवं लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को टीम के अन्य दो सदस्यों के साथ अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को यह प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि यह प्रारंभिक प्रतिवेदन है। गौरतलब है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर योगी सरकार ने एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी प्रकरण से संबंधित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें
सिधवलिया की खबरें :झोले में रखी 3.200 लीटर देशी शराब बरामद
शिक्षकों के विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले एनडीए प्रत्याशी ई.आनंद पुष्कर
मशरक की खबरें – अलग -अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल
खेसारी लाल यादव भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचे,मां से बोले न्याय के लिए साथ खड़ा हूं
नवगछिया में हर्ष फायरिंग का VIDEO VIRAL:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश
पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश
सुप्रीम कोर्ट में भरत भूषण तिवारी की कथित गैर-न्यायिक हत्या की स्वतंत्र जांच के लिए याचिका
