महिला लड्डू गोपाल को लेकर पहुंची अस्पताल, ‘डॉक्टर से बोली  मेरे कन्हैया जल तो नहीं गए’ 

 महिला लड्डू गोपाल को लेकर पहुंची अस्पताल, ‘डॉक्टर से बोली  मेरे कन्हैया जल तो नहीं गए’

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

कहा जाता   हैं अगर भगवान ने रिश्ता गहरा जुड़ जाए तो वो हमेशा एहसास करवाते हैं कि वे भक्त के अंग-संग हैं। इतना ही नहीं भक्त को भी अपने भगवान की मौजूदगी का अनुभव होता है। भक्त और भगवान का रिश्ता जगत में अनूठा होता है क्योंकि दोनों ही एक-दूसरे के बना नहीं रह सकते। भक्त और भगवान का ऐसा ही अनूठा रिश्ता देखने को मिला मध्य प्रदेश के दतिया में। यहां एक महिला भक्त अपने भगवान की मूर्ति लेकर इलाज कराने अस्पताल पहुंच गई।

यह है पूरा मामला

महिला ने मंदिर में दीपक जलाया था। दीपक लाने के दौरन लड्डू गोपाल झुलस गए। दीपक लगने से भगवान झुलस गए यह देख महिला अपने पति के साथ हड़बड़ाहट में रात को ही अस्पताल पहुंच गई। महिला ने कहा कि डॉक्टर जी देखना मेरे कन्हैया ज्यादा जल तो नहीं गए हैं।

पहले तो डॉक्टर को कुछ समझ नहीं आया, इसके बाद डॉक्टर ने महिला की आस्था का सम्मान करते हुए मूर्ति को देखा और कहा कि ये बिल्कुल ठीक हैं ज्यादा कुछ नहीं हुआ। दतिया जिला अस्पताल में रात 11 बजे एक महिला अपने पति के साथ पहुंची तो उसके हाथ में भगवान की मूर्ति थी। अस्पताल के ट्रामा सेंटर में डॉ. आशुतोष आर्य ड्यूटी पर थे।

डॉक्टर को जब पता चला कि एक महिला लड्डू गोपाल लेकर आई है चैकअप के लिए तो वे खुद बाहर आए। महिला ने डॉक्टर से कहा कि वह पड़री ग्राम से आई है और हमारे कृष्ण कन्हैया कुछ जल गए हैं, बीमार हैं, इन्हें देख लीजिए।

महिला जब घर के मंदिर में भगवान की पूजा कर रही थी, तभी दीपक जलाते समय भगवान झुलस गए। पहले तो डॉक्टर को यह सब अटपटा लगा लेकिन महिला को रुहासी देख उन्होंने एक भक्त का सम्मान रखते हुए बाल गोपाल की अच्छे जांच की और कहा कि आपके कन्हैया बिल्कुल ठीक हैं। पूरी संतुष्टी के बाद ही महिला अस्पताल से वापस घर के लिए लौटी।

यह भी पढ़े

बाबा की नगरी काशी में हो रहा है मंदिरों का महाकुंभ

सारण में एक माह के अंदर 128 किलोग्राम एकल उपयोग प्लास्टिक की गई जप्त

 समाज सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डॉ नम्रता आनंद को राष्ट्रीय सम्मान

सीवान के तत्कालीन जिलाधिकारी ब्रजेश मेहरोत्रा को राष्ट्रपति के कर कमलों से मिला भूमि सम्मान

 मशरक थाना में लगा जनता दरबार, पहुंचे फरियादी

पटना से सिवान जा रहें बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का मशरक में हुआ भव्य स्वागत

मेड़ काटने से रोकने पर दंपति की पिटाई  

सिसवन की खबरें :  थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित कर मामले की हुई सुनवाई

रघुनाथपुर :  बिजली  प्रवाहित  तार की चपेट में आने से  वृद्ध महिला की हुई मौत

शिक्षक की गरिमा को शर्मसार कर रहे है बिहार के शिक्षक, कुर्सी पर पैर फेककर सोते नजर आए माहटर साहेब

Leave a Reply

error: Content is protected !!