Headlines

खड़ी   ट्रक में  आग लगने से  मचा अफरा तफरी

खड़ी   ट्रक में  आग लगने से  मचा अफरा तफरी

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

मांझी-छपरा मुख्य मार्ग पर मांझी बहोरन सिंह टोला के समीप खड़ी एक ट्रक में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद सड़क पर घंटों आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ट्रक का बड़ा हिस्सा जल गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में भरपूर सहयोग किया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

ट्रक मालिक दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रक से मैदा एवं चोकर खाली कर वाहन को खड़ा किया गया था। ड्राइवर मांझी जलाल बाबा के पास पैसे लेने गया हुआ था, उसी दौरान ट्रक में आग लग गई। उन्होंने आशंका जताई कि बैटरी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। घटना के बाद दिलीप कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को काफी क्षति पहुंची है।

यह भी पढ़े

वाराणसी के बड़ौरा बाजार में सिलेंडर के माध्यम से ऑटो में भरा जा रहा अबैध रूप से सीएनजी गैस, जिम्मेदार मौन

हिस्ट्रीशीटर आशुतोष पाण्डेय से पीड़ित व्यक्ति आया शंकराचार्य जी के शरण में

वैश्विक मंच पर अर्धनग्न प्रदर्शन खेदजनक

पंचायती राज पदाधिकारी ने मनरेगा भवन सभागार में नल जल योजना के भूमिदाताओं के साथ की बैठक

Leave a Reply

error: Content is protected !!