आज का सामान्य ज्ञान🎊 🌐दुनिया का सबसे बड़ा देश, पृथ्वी के 10 फीसदी हिस्से पर है कब्जा🌍

आज का सामान्य ज्ञान🎊 🌐दुनिया का सबसे बड़ा देश, पृथ्वी के 10 फीसदी हिस्से पर है कब्जा🌍

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

दुनिया में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो जिनके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है. लेकिन इन चीजों के बारे में जानकारी बड़े से लेकर बच्चों को होना जरूरी है. कई बार पता न होने के चलते लोगों के बीच थोड़ा शर्मिंदा भी होना पड़ता है. तो अच्छा है कि आपको इस तरह की जानकारी रहे. आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े देश के बारे में बताएंगे. दरअसल, इस तरह के सवाल कई बार आपके, कई बार आपके बच्चों के काम आते हैं.

दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है वैसे तो यह एक सामान्य सवाल है पर कई बार हम कन्फ्यूज्ड हो जाते हैं. क्योंकि यह क्षेत्रफल व जनसंख्या के आधार पर होते हैं. कई बार जिस देश का क्षेत्रफल अधिक होता है वहां की जनसंख्या कम होती है और कई बार अधिक जनसंख्या वाला देश क्षेत्रफल में कम होता है. आज हम आपको क्षेत्रफल के आधार दुनिया का कौन सा देश सबसे बड़ा है इसके बारे में बताएंगे.

📌इस देश का है पृथ्वी पर सबसे ज्यादा कब्जा👉🏻
रूस (Russia) अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा देश है, जिसे रशिया नाम से भी जाना जाता है. पूरे एशियाई महाद्वीप में भी ये सबसे बड़ा देश है. इसमें 17,098,242 वर्ग किलोमीटर जितना बड़ा क्षेत्र शामिल है, जिसमें शामिल हैं- 16,377,742 वर्ग किलोमीटर भूमि और 720,500 वर्ग किलोमीटर जल क्षेत्र है. ऐसा कहा जाता है कि रूस पृथ्वी की सबसे पुरानी बसी हुई भूमि में से एक है और इसके प्रमाण आज भी देखे जा सकते हैं.

📌पृथ्वी के 10वीं दसवे हिस्से पर है राज👉🏻
रूस के मध्ययुगीन राज्य का उदय 9वीं शताब्दी में हुआ. बता दें कि पृथ्वी की कुल भूमि के दसवें हिस्से पर केवल रूस है. रूस में आधिकारिक और मुख्य रूप से बोली जाने वाली भाषा रूसी है. यह यूरोप में सबसे अधिक बोली जाने वाली मूल भाषा है. अंग्रेजी के बाद इंटरनेट पर रूसी दूसरी सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली भाषा है. यह संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है.

📌रूस का सबसे बड़ा शहर मास्को👉🏻
रूस या रूसी संघ पूर्वी यूरोप से उत्तरी एशिया तक में फैला एक देश है. यह रूस ग्यारह समय क्षेत्रों में फैला हुआ है और सोलह संप्रभु राष्ट्रों की सीमा से मिलता है. यह 145.4 मिलियन की आबादी के साथ यूरोप का नौवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है. रूस की राजधानी मास्को यूरोप का सबसे बड़ा शहर है. वहीं सेंट पीटर्सबर्ग देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर और सांस्कृतिक केंद्र है.

यह भी पढ़े

मृत्यु को जीतना हो तो जन्म को समझो- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती 1008

मस्जिद में पढ़ाई  के नाम पर मौलाना नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट हुई तो सामने आया मामला 

अशोक अलंकार में संपन्न हुआ स्वास्थ्य शिविर – युवा क्रांति रोटी बैंक

सिसवन की खबरें : दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!