Headlines

ऑपरेशन मुस्कान के तहत अमनौर पुलिस ने बरामद किया गुम मोबाइल, पत्रकार को सौंपा

ऑपरेशन मुस्कान के तहत अमनौर पुलिस ने बरामद किया गुम मोबाइल, पत्रकार को सौंपा

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

अमनौर थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत सराहनीय पहल करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमनौर क्षेत्र के पत्रकार पंकज मिश्रा का मोबाइल कुछ दिन पूर्व गुम हो गया था। इस संबंध में थाना में आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने तकनीकी जांच और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जांच के क्रम में मोबाइल का लोकेशन ट्रैक कर उसे सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया।

बरामद मोबाइल को आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार, सोनी कुमारी, राजू कुमार एवं कृष्ण कुमार द्वारा उसके वास्तविक धारक को सौंपा गया। इस अवसर पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से अपने कीमती सामान के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

मोबाइल प्राप्त होने पर पत्रकार पंकज मिश्रा ने अमनौर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुम हुए मोबाइल व अन्य सामान की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आम लोगों को त्वरित राहत मिल सके।

यह भी पढ़े

बिहार में खुले में मांस बेचने पर लगी रोक

एमडीए अभियान में कम्युनिटी रेडियो बना ज़मीनी ताक़त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय इजरायल दौरे पर जाएंगे

जगद्‌गुरु शंकराचार्य जी ने आरम्भ किया धर्म परीक्षा क्विज

सरला माहेश्वरी का नहीं रहना

महाशिवरात्रि का लालित्य

Leave a Reply

error: Content is protected !!