आंगनबाड़ी केंद्र से बेचा गया चावल ग्रामीणों ने पकड़ा, खरीदने वाल फरार, पुलिस जांच में जुटी
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक प्रखंड क्षेत्र के बंगरा पंचायत के हंसापीर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से बेचा गया चावल ले जानें के दौरान ग्रामीणों के द्वारा पकड़ा गया, हालांकि खरीदने वाला चावल छोड़ फरार हो गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है और चावलों को जप्त कर ली हैं।
ग्रामीणों ने गांव की आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका पर आठ बोरा चावल बेचने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर वार्ड सदस्य सह उप मुखिया शिव कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया।
उप मुखिया ने मामले की सूचना बीडीओ पंकज कुमार, सीडीपीओ एवं स्थानीय थाना को दी। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में 8 बोरा चावल को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में सीडीपीओ ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी।
जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पर लंबे समय से अनियमितताएं हो रही हैं।ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़े
3 जून से बढ़ेगा बस का किराया, दो से पांच रुपये तक बढ़ेगा भाड़ा
कटिहार में 14 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या
निगरानी टीम ने एसडीओ को 20 हजार घूस लेते रजौन विद्युत कार्यालय से किया गिरफ्तार
सीवान: अस्पताल मोड़ के पास चलती बुलेट बाइक में लगी आग,बाल-बाल बचा चालक
श्री विष्णु मंदिर आश्रम में स्थायी यज्ञ मंडप निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न
56.130 ग्राम स्मैक एवं नगद राशि के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार
