केंद्रीय बोर्ड की परीक्षा में हैदरगढ़ के यशवंत ने रचा इतिहास

केंद्रीय बोर्ड की परीक्षा में हैदरगढ़ के यशवंत ने रचा इतिहास

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

हैदरगढ़ के लाल ने शीर्ष विद्यार्थियों में पाया स्थान, हुआ भव्य स्वागत

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, बाराबंकी (यूपी):

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सीनियर योग्यता अथवा सीबीएसई बोर्ड की इंटर परीक्षा 2023 में हैदरगढ़ के लाल यशवंत प्रताप सिंह ने 1.5% शीर्ष विद्यार्थी में स्थान पाकर इतिहास रच दिया ।इस दौरान उपरोक्त सफलता हासिल करने पर यशवंत का हैदरगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। यशवंत प्रताप सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।

हैदरगढ़ की बेटी हिमांशी तिवारी ने अभी शिक्षा उड़ान के बलबूते जापान की यात्रा करके जहां क्षेत्र व बाराबंकी जनपद का मान बढ़ाया था। वही हैदरगढ़ के लाल यशवंत प्रताप सिंह ने भी शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर दिया। हैदरगढ़ के ग्राम गोतौना के निवासी हरि बहादुर सिंह “बब्बू” के पुत्र यशवंत प्रताप सिंह ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सीनियर स्कूल की परीक्षा 2023 में 1.5% शीर्ष विद्यार्थियों के बीच स्थान पाकर इतिहास रच दिया। केंद्रीय विद्यालय बीएचईएल जगदीशपुर के छात्र यशवंत ने इंटर की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में जो उपलब्धि हासिल की है। उसे जान व सुनकर क्षेत्र के तमाम लोग खुशी से झूम उठे। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय बीएचईएल जगदीशपुर के प्रिंसिपल अंबरीश कुमार गुप्ता ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की आयुक्त निधि पांडे के द्वारा जारी प्रमाण पत्र से यशवंत को सम्मानित किया। जबकि उत्साह वर्धन स्वरूप 10000 रुपए की इनाम राशि भी प्रतिभावान छात्र यशवंत को प्रदान की गई।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में शीर्ष 1.5%विद्यार्थियों के बीच अव्वल स्थान लाने वाले यशवंत प्रताप सिंह का आज हैदरगढ़ नगर में भव्य स्वागत किया गया। प्रतिभावान छात्र को सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने माल्यापर्ण कर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। जबकि अन्य तमाम नागरिकों ने भी यशवंत को बधाई दी। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राजू भैया ने कहा कि यह हैदरगढ़ के लिए गौरव की बात है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 2023 की इंटर की परीक्षा में यशवंत प्रताप सिंह ने अव्वल स्थान लाकर हैदरगढ़ क्षेत्र का मान बढ़ाया है।जो कि अत्यंत सराहनीय है।उन्होंने कहा कि यशवंत प्रताप सिंह की इस सफलता से अन्य तमाम छात्र- छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी । यशवंत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।

व्यापारी नेता महादेव शुक्ल एवं मेराज अहमद ने कहा कि यशवंत ने दिखा दिया कि यदि लगन हो तो कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है। किसान नेता व पूर्व सभासद रईस राईन ने भी यशवंत प्रताप सिंह को दिली मुबारकबाद दी। बेटे की सफलता से गदगद हरि बहादुर सिंह बब्बू ने कहा कि यशवंत प्रताप सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में उपरोक्त सफलता हासिल करके परिवार एवं क्षेत्र तथा जनपद का गौरव बढ़ाया है। यह सब ईश्वर एवं बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद का प्रतिफल है । पूर्व सैनिक राज किशोर तिवारी ने कहा कि यशवंत प्रताप सिंह की सफलता तमाम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक है।स्वागत के दौरान सभी ने यशवंत प्रताप सिंह का मुंह मीठा कराया एवं उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवकुमार साहू, अब्दुल गफ्फार ,गौरीश अवस्थी ,मोहम्मद अशरफ, राजन कुमार, अयोध्या शुक्ला, अनिल कुमार सोनी, हरिराम वैश्य ,हरिशंकर श्रीवास्तव, शिवकुमार गुप्ता, नीरज अग्रवाल, प्रलयंकर मंडल के अध्यक्ष पवन सिंह ,वीर बहादुर सिंह, एसपी सिंह, वैभव सिंह, प्रकाश सिंह, रोहित सिंह, प्रदीप कुमार सिंह ,अतुल शुक्ला, श्रीकांत, सतीश मिश्रा गुड्डू सिंह आदि तमाम नागरिकों व क्षेत्र वासियों ने यशवंत की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

यह भी पढ़े

जनसुराज ने  मौलाना मज्जहरुलहक साहब को  किया नमन

अपने ग्यारह प्रस्तावों को अनुमोदित करने के साथ ही सम्पन्न हुआ 27वां अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन।

सिधवलिया की खबरें  :  जलालपुर में 25 दिसंबर से होगा अखंड अष्टयाम

अमृतफल आंवला है प्रकृति का सर्वश्रेष्ठ उपहार,कैसे?

दरवाजा खोलिए” बोलकर लाखों लूट ले गए अपराधी, बुजुर्ग दंपती ताकते रहे मुंह

पटना में मिले दो कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, किया गया होम आइसोलेट

छपरा में बेख़ौफ़ अपराधियों ने युवकों से की मोबाइल छिनने की कोशिश, विरोध करने पर मारा चाकू, एक की मौत, दो जख्मी

Leave a Reply

error: Content is protected !!