योग टीचर ने करवाया ऐसा आसन, महिला की टूट गई जांघ की हड्डी

योग टीचर ने करवाया ऐसा आसन, महिला की टूट गई जांघ की हड्डी

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

पिछले कई सालों से दुनियाभर के तमाम देशों में योग का चलन खूब बढ़ गया। लोग स्वस्थ रहने के लिए और खुद को अध्यात्म से जोड़ने के लिए योग करते नजर आए हैं। हाल ही में चीन से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला का पैर योग करते समय अचानक टूट गया। यह सब तब हुआ जब महिला की योग टीचर ने उसे ड्रैगन आसन करने के लिए कहा। टीचर ने खुद यह आसन करके बताया, इसके बाद जैसे ही महिला ने इसे किया, उसकी जांघ की हड्डी ही टूट गई।

दरअसल, यह घटना चीन के अन्होई प्रांत की है। ‘इंडिपेंडेंट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम वांग है। यह महिला एक निजी योग टीचर के यहां योग सीखने जाती थी। इसी बीच उनकी योग टीचर ने उन्हें ड्रैगन आसन करने के लिए कहा। महिला ने कहा कि मेरी टीचर मेरे थाई को काफी तेजी से पुश कर रही थी। मुझे उसी दौरान बहुत दर्द हुआ और मैं उसे हिला ही नहीं पा रही थी।

महिला ने बताया कि उस दौरान भी नहीं पता चल पाया कि क्या हुआ है, बस उसके पैर हिल नहीं रहे थे, जब दर्द बढ़ गया तो उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हड्डी में फ्रैक्चर है। यह तय हुआ कि इसे ठीक करने के लिए ऑपरेशन करने की जरूरत है। पहले तो महिला डर गई लेकिन जब डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद ही यह सही हो पाएगा तो महिला तैयार हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का ऑपरेशन हुआ और वह महिला करीब 16 दिनों तक अस्पताल में रही। इस दौरान वो बिलकुल भी नहीं चल पा रही थी। हालांकि उस महिला की योग टीचर ने ही अस्पताल का पूरा खर्च उठाया। उन्होंने करीब चार लाख रुपये इलाज पर खर्च किए।

फिलहाल महिला धीरे-धीरे रिकवर कर रही है। महिला ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए बताया कि वह टीचर काफी अच्छी थी लेकिन अचानक पता नहीं क्या सूझा और वह उसे ड्रैगन पोज करवाने लगी और उसने खुद यह आसान करके बताया। जब महिला ने उस आसन को करना चाहा तो उसकी जांघ की हड्डी टूट गई।

 

यह भी पढ़े

ट्रेन स्टेशन पर नहीं रुकी तो यात्रियों ने कुछ ऐसा किया, लगाना पड़ा रिवर्स गियर

 पहले की तरह काम करने लगा व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम, रात नौ बजे से काम करना बंद कर दिया  था

NCB ने एक हजार लोगों में से सिर्फ 8 को क्यों पकड़ा?

शाहरुख के बेटे आर्यन 7 अक्टूबर तक रिमांड पर.

Leave a Reply

error: Content is protected !!