पैगंबर मोहम्मद का विवादित कार्टून बनाने वाले स्वीडिश कार्टूनिस्ट की सड़क हादसे में  हुई संदिग्ध मौत

 पैगंबर मोहम्मद का विवादित कार्टून बनाने वाले स्वीडिश कार्टूनिस्ट की सड़क हादसे में  हुई संदिग्ध मौत

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

पैगंबर मोहम्मद का विवादित कार्टून बनाकर चर्चा में आए स्वीडिश कार्टूनिस्ट लार्स विल्क्स की ट्रक से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई है। उनके साथ दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हुई है, जो उनकी सुरक्षा में थे। मामले को स्वीडिश पुलिस संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस हादसे के बाद विल्क्स की कार और टक्कर मारने वाले ट्रक दोनों में आग लग गई थी। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर भी बुरी तरह झुलस गया है.

रविवार को दक्षिण स्वीडन के छोटे से शहर मार्करीड में ये सड़क हादसा हुआ था। पुलिस इस मामले को संदेह की नजर से इसलिए भी देख रही है क्योंकि लार्स विल्क्स पर इससे पहले भी दो बार जानलेवा हमले हो चुके थे, जिनमें वे बाल-बाल बचे थे। इन हमलों के बाद ही विल्क्स को पुलिस सुरक्षा दी गई थी।

दक्षिण स्वीडन पुलिस प्रमुख स्टीफन सिंटियस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं, क्योंकि लार्ड विल्क्स पर जानलेवा हमले पहले भी हुए हैं। हालांकि इस घटनाक्रम में चौंकाने वाली बात ये है कि टक्कर मारने वाला ड्राइवर खुद आग की चपेट में आकर झुलस गया है।”

पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक, 75 साल के लार्स विल्क्स की मौत उस वक्त हुई, जब वह पुलिस के वाहन से कहीं जा रहे थे। उनका वाहन गलत दिशा में पलट गया और एक ट्रक से टकरा गया। जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में 45 साल के ट्रक ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया है।

पुलिस इस मामले में ये भी जांच कर रही है कि विल्क्स जिस गाड़ी से जा रहे थे, वो वाकई में हादसे का शिकार हुई या फिर उस हादसे को जानबूझकर अंजाम दिया गया।

इससे पहले विल्क्स पर साल 2011 और 2015 में जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें वह बाल-बाल बचे थे। पैगंबर मोहम्मद का विवादित कार्टून बनाने से वे अचानक चर्चा में आए चरमपंथियों की आंखों को खटकने लगे थे। साल 2011 में पेनसिल्वेनिया के 51 शख्स ने विल्क्स पर जानलेवा हमला किया था।

फिर साल 2015 में लार्स विल्क्स डेनमार्क की राजधानी कोपहेगन के क्रुडटोंडेन कैफे में लोगों को संबोधित कर रहे थे। एक बंदूकधारी ने यहां अचानक फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन विल्क्स किसी तरह बच गए थे।

यह भी पढ़े

ट्रेन स्टेशन पर नहीं रुकी तो यात्रियों ने कुछ ऐसा किया, लगाना पड़ा रिवर्स गियर

 पहले की तरह काम करने लगा व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम, रात नौ बजे से काम करना बंद कर दिया  था

NCB ने एक हजार लोगों में से सिर्फ 8 को क्यों पकड़ा?

शाहरुख के बेटे आर्यन 7 अक्टूबर तक रिमांड पर.

Leave a Reply

error: Content is protected !!