युवराज सुधीर सिंह ने किया प्रखंड प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन

युवराज सुधीर सिंह ने किया प्रखंड प्रमुख कार्यालय का  उद्घाटन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है :युवराज सुधीर

श्रीनारद मीडिया, अमृता मिश्रा, पानापुर, सारण( बिहार)

पानापुर(सारण) तरैया विधानसभा के प्रत्याशी युवराज सुधीर सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया .

बाद में उन्होंने प्रमुख की कुर्सी पर दूसरी बार विराजमान पुष्पा देवी एवं उपप्रमुख कुसुम देवी को आसन पर बिठाया .

 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है .प्रमुख पुष्पा देवी अपने पिछले कार्यकाल में प्रखंड की जनता का विश्वास जीतने में सफल रही है .

 

इसी कारण प्रखंड की जनता ने उन्हें प्रखंड प्रमुख का ताज सौंपा है .उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रमुख अपने दूसरे कार्यकाल में भी जनता की अपेक्षाओं पर खड़ी उतरेंगी .

 

वही बीडीओ राकेश रौशन एवं सीओ रणधीर प्रसाद ने प्रखंड प्रमुख का स्वागत करते हुए कहा कि प्रखंड की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन में प्रमुख की भूमिका सराहनीय रहेंगी .

 

इस मौके पर बीडीओ राकेश रौशन ,सीओ रणधीर प्रसाद ,थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ,मोनू सिंह ,शैलेंद्र सिंह ,लालबहादुर सिंह ,पूर्व मुखिया कल्पनाथ सिंह ,जिला पार्षद रत्नेश कुमार भाष्कर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे .

Leave a Reply

error: Content is protected !!