पंचदेवरी में शीतलहर की वजह से जनजीवन हो रहा प्रभावित

पंचदेवरी में शीतलहर की वजह से जनजीवन हो रहा प्रभावित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया अरविन्द रजक पंचदेवरी गोपालगंज : जिले में शीतलहर का प्रकोप काफी बढ़ गया है। इससे आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। शाम ढलते ही घनघोर कुहासा के कारण अंधेरा छा जा रहा है। दिन में भी धुंध के बने रहने के कारण चालक वाहनों को धीमी गति से चलाने को विवश हैं। गुरूवार की सुबह में घने कोहरे के कारण दोपहिया वाहन चालकों को कहीं आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को हेड लाइटें जला कर धीमी गति से सतर्कता के साथ ही आगे बढ़ना पड़ा।

कड़ाके की पड़ रही ठंड की वजह से आम जन अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश में जुटे थे। मकर संक्रांति के बाद मौसम अचानक से करवट ले लिया है। इस वजह से लोगों को गर्म कपड़ों में रहना पड़ रहा है। ज्यादा ठंड होने से एकबार फिर बाजार से ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ गयी है। शहर से लेकर गांव तक ठंड का असर दिख रहा है। पिछले 6 दिनों से बढ़े हुए ठंड के कारण बच्चे-बूढ़े सभी परेशान हैं। परिवार के लोग भी इनपर विशेष रूप से ध्यान दे रहे हैं। प्रशासनिक स्तर से हाट-बाजारों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से दिहाड़ी मजदूरों, ठेला-खमोचे और फुटपाथी दुकानदारों को भी काफी परेशानी हो रही है। लेकिन, अलाव की व्यवस्था नहीं की जा रही है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!