Headlines

सिधवलिया की खबरें :  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सिधवलिया शाखा में नए शााखा प्रबंधक  ने पद भार ग्रहण किया

सिधवलिया की खबरें :  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सिधवलिया शाखा में नए शााखा प्रबंधक  ने पद भार ग्रहण किया

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सिधवलिया शाखा में नए शंख प्रबंधक ने पद भार ग्रहण किया l बैंक प्रबंधन ने जारी आदेश के अनुसार पवन कुमार ने सिधवलिया शाखा के नए शाखा प्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है l
वहीं, निवर्तमान शाखा प्रबंधक विनोद कुमार राजनीति सिंह का प्रबंधन विभाग ने सिवान शाखा में स्थानांतरण कर दिया गया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद नए शाखा प्रबंधक पवन कुमार ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा देना और सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी l उन्होंने बैंक के सभी ग्राहकों से सहयोग की अपील भी की l
बता दें कि सिधवलिया क्षेत्र में एसबीआई शाखा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है l नए प्रबंधक के आने से क्षेत्र के खाताधारकों को उम्मीद है कि बैंकिंग सेवाएं और अधिक सुगम होंगी l

 

 

ऋषिकेश सिंह बने सिधवलिया के नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी l
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया प्रखंड को शिक्षा विभाग का नया प्रभार मिल गया है l शिक्षा विभाग के आदेश के आलोक में ऋषिकेश सिंह ने सिधवलिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है l

पदभार संभालने के बाद बीईओ ऋषिकेश सिंह ने कहा कि प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बच्चों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन की नियमित मॉनिटरिंग उनकी प्राथमिकता होगी l उन्होंने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाया जाएगा l

स्थानीय शिक्षकों और अभिभावकों ने नए बीईओ के आने पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा l

 

भारत सुगर मिल्स के द्वारानिशुल्क स्वास्थ्य सह दवा वितरण शिविर का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

भारत सुगर मिल्स सिधवलिया द्वारा सीएसआर योजना के अंतर्गत सिधवलिया प्रखंड के लोहिजरा पंचायत स्थित शाहपुर गांव में निशुल्क स्वास्थ्य सह दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया l
शिविर में एक्सपर्ट चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुंवर ने कुल 140 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया,साथ ही, सभी मरीजों के बीच मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया गया l शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया l

वहीं, मिल के महाप्रबंधक विकास चंद्र त्यागी ने कहा कि कंपनी समाज के कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है l उन्होंने कहा कि मिल द्वारा प्रतिदिन किसी न किसी गांव में ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है l कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी पंकज सिंह सहित मिल के अन्य अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे l

 

यह भी पढ़ें

सहेली से शादी की जीद पर हाई टेंशन टावर पर चढ़ी युवती, बोली – लड़की – लड़की में प्यार करना गुनाह बा का?

नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में अचानक बड़ा उलटफेर; धड़ाम से गिरे दाम।

पश्चिम चंपारण में पुलिस का बड़ा अभियान, 7 वारंटी समेत 20 आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज में चोरी के मोबाइल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, कुचायकोट पुलिस की कार्रवाई

सहरसा में पुलिस कार्रवाई, कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और टेम्पो के साथ दो गिरफ्तार

भूमि पूजन के साथ बगौरा में पंचयात सरकार भवन निर्माण का हुआ शुभारम्भ, ग्रामीणों को मिलेगी एक ही छत के नीचे सरकारी सेवाएं 

बांका दोहरे हत्याकांड में पुलिस को चौथे दिन मिली सफलता, फरार आरोपी बेगूसराय से गिरफ्तार

भारत की ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण है

Leave a Reply

error: Content is protected !!