Headlines

मोदी सरकार के 12 वर्ष : विश्वास, विकास और जनकल्याण के संकल्प की ऐतिहासिक यात्रा :आनंद मिश्रा

मोदी सरकार के 12 वर्ष : विश्वास, विकास और जनकल्याण के संकल्प की ऐतिहासिक यात्रा :आनंद मिश्रा

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण” कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सिवान परिसदन में भाजपा के युवा विधायक एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा तथा सारण के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सचितानंद राय ने संयुक्त रूप से मीडिया संवाद को संबोधित किया।

 

मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए आनंद मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, वंदे भारत ट्रेन, 5जी विस्तार, महिला आरक्षण अधिनियम तथा अनुच्छेद 370 की समाप्ति जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने देश को नई दिशा और नई पहचान दी है।

वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ी है। गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए चलाई गई योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

पूर्व आईपीएस अधिकारी सह बक्सर विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का नया मॉडल प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा आत्मविश्वास से भरा हुआ है और भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, आधारभूत संरचना और डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में हुए कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।

सारण के एमएलसी सचितानंद राय ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के पुनर्जागरण के वर्ष रहे हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली ने जनता का विश्वास मजबूत किया है तथा विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिली है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां केवल आंकड़े नहीं बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन की कहानी हैं। उन्होंने आम जनता से विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नन्दप्रसाद चौहान,लालबाबू कुशवाहा,अनुराधा गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, कुन्दन सिंह,देवेंद्र गुप्ता,भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक अजित कुमार लालबाबू तिवारी सौमिल उपाध्याय सहीत दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहे।

यह भी पढ़ें

गर्मी की छुट्टियाँ और हमारा समाज

जनता दरबार में 10 नए आवेदन हुए प्राप्त, 8 मामलों का निष्पादन

2024 में 40 हजार से अधिक जानें हेलमेट और सीटबेल्ट से बचाई जा सकती थीं-केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय

सीएचसी एकमा में एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता, सर्पदंश पीड़ितों को मिल रहा त्वरित उपचार: चिकित्सा पदाधिकारी

सीएचसी एकमा में एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता, सर्पदंश पीड़ितों को मिल रहा त्वरित उपचार: चिकित्सा पदाधिकारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!