Headlines

खेल में अपार संभावनाएं :डा कृष्ण  

खेल में अपार संभावनाएं :डा कृष्ण

नेट बॉल सिवान महिला /पुरुष टीम चयनित

श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):

बिहार राज्य नेट बॉल संघ एवं सिवान जिला नेट बॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में सिवान जिला सीनियर महिला पुरुष नेट बॉल का ट्रायल शनिवार को जीरादेई के सुरवल मे 11 बजे आयोजित किया गया। जिसमें सिवान जिला के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ो खिलाड़ियों ने भाग लिया।

ट्रायल का विधिवत उद्घाटन जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार सिंह, सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य डा कृष्ण कुमार सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अयोध्या अंकित कुमार सिंह, सिवान जिला नेट बॉल के संरक्षक सह भाजपा नेता सरोज सिंह राणा ने विधिवत रूप से भूमि पूजन एवं फीता काटकर किया।

 

प्राचार्य डा कृष्ण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल में बहुत से संभावनाएं हैं सरकार इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। खेल के माध्यम से बहुत से खिलाड़ियों को नौकरी भी मिल रही है। नेपाल संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रायल राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी नीतीश कुमार, अंशुमन कुमार, आयुष सिंह एवं विवेक कुमार के देखरेख में हो रहा है।

 

यहां से चयनित दोनों वर्गों के 10 खिलाड़ी दिनांक 15 एवं 16 जून 2026 को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आदित्य कांस्टुएंसी प्राइवेट लिमिटेड के संचालक राणा प्रताप सिंह के द्वारा सभी खिलाड़ियों को जर्सी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर गुड्डू कुमार बिट्टन तिवारी, अभिषेक सिंह, नितेश सिंह, मिथुन कुमार, रवि कुमार आदि उपस्थित थे ।

यह भी पढ़ें

गर्मी की छुट्टियाँ और हमारा समाज

जनता दरबार में 10 नए आवेदन हुए प्राप्त, 8 मामलों का निष्पादन

2024 में 40 हजार से अधिक जानें हेलमेट और सीटबेल्ट से बचाई जा सकती थीं-केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय

सीएचसी एकमा में एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता, सर्पदंश पीड़ितों को मिल रहा त्वरित उपचार: चिकित्सा पदाधिकारी

सीएचसी एकमा में एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता, सर्पदंश पीड़ितों को मिल रहा त्वरित उपचार: चिकित्सा पदाधिकारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!