16 फरवरी 📜 महादेव गोविंद रानाडे की पुण्यतिथि पर विशेष
श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क:

जन्म : 18 जनवरी 1842
मृत्यु : 16 फरवरी 1901
भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान् और न्यायविद थे। उन्हें “महाराष्ट्र का सुकरात” कहा जाता है। रानाडे ने समाज सुधार के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। प्रार्थना समाज, आर्य समाज और ब्रह्म समाज का इनके जीवन पर बहुत प्रभाव था। गोविंद रानाडे ‘दक्कन एजुकेशनल सोसायटी’ के संस्थापकों में से एक थे। रानाडे स्वदेशी के समर्थक और देश में ही निर्मित वस्तुओं का प्रयोग करने के पक्षधर थे।
शिक्षा प्रसार में उनकी रुचि देखकर अंग्रेज़ों को अपने लिए संकट का अनुभव होने लगा था, और यही कारण था कि उन्होंने रानाडे का स्थानांतरण शहर से बाहर एक परगने में कर दिया। रानाडे को सज्जानता की सज़ा भुगतनी पड़ी थी। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य माना। वे जब लोकसेवा की ओर मुड़े तो उन्होंने देश में अपने ढंग के महाविद्यालय स्थापित करने के लिए विशेष प्रयास किए।
महादेव गोविंद रानाडे को अनेक क्षेत्रों में कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था। इससे जो समस्याएँ उत्पन्न हुईं, उससे उन्हें पीड़ाओं को भी सहना पड़ा।
यह भी पढ़े
डीआईजी एवं एसएसपी सारण ने प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को अनुसंधान विषय पर दिया प्रशिक्षण
16 फरवरी 📜 दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस पर विशेष
वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्त अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
16 फरवरी 📜 दादासाहेब फाल्के (धुंडिराज गोविन्द फाल्के) की पुण्यतिथि पर विशेष
मंत्री अशोक चौधरी को सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति मिल गई है,कैसे?
पटना में दिनदहाड़े दो युवकों को अपराधियों ने मारी गोली, दोनों घायल; लोगों में आक्रोश
प्रत्येक अंचल में कम से कम चार जमीन माफिया की पहचान करके उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी-विजय सिन्हा
