सुपौल में हथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार:लग्जरी कार में बना रहे थे क्राइम की योजना, गाड़ी जब्त
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार के सुपौल जिले के करजाइन थाना की पुलिस ने अवैध हथियार और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। करजाइन थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी शेवरले टवेरा वाहन से देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन सहित कई सामान बरामद किए हैं।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे,मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरी जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार जिले में अवैध हथियार के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 12 मई 2026 को करजाइन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दौलतपुर की ओर से एक चारपहिया वाहन, जिस पर पश्चिम बंगाल नंबर प्लेट लगी हुई है, उसमें चार संदिग्ध व्यक्ति सवार होकर फकीरना की ओर जा रहे हैं।
सूचना में यह भी बताया गया कि वाहन में सवार लोगों के पास हथियार और कारतूस मौजूद हैं। पुलिस की सक्रियता देखकर वाहन सवार अपराधियों में अफरातफरी,सूचना मिलते ही एसपी शरथ आर.एस. ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वीरपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया और त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने करजाइन थाना क्षेत्र में वाहन जांच और घेराबंदी अभियान शुरू किया। पुलिस की सक्रियता देखकर वाहन सवार अपराधियों में अफरातफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोक लिया।
यह भी पढ़े
मोतिहारी में अपराध की बड़ी साजिश नाकाम, दो लोकलमेड पिस्टल के साथ पांच बदमाश गिरफ़्तार
गोबर फेंकने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी
राष्ट्रपति से पुरस्कृत सेवा निवृत डीएसपी वीरेन्द्र नाथ तिवारी का ह्रदय गति रूकने से निधन
पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव , ससुर ने दी मुखाग्नि
बिहार में लंबित दाखिल-खारिज मामलों को 15 दिन में निपटाने का आदेश
नये मिज़ाज के शहर में मनुष्य की उदासी
फर्जी सर्टिफिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई, लखीसराय के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आशुतोष कुमार निलंबित
