सारण में ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

सारण जिला के दाउदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एनएच-531 पर तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में तीन व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा पूरब सोनिया पुल के समीप सुबह करीब पांच बजे हुआ। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।
घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार ऑटो चालक समेत तीन लोग छपरा से एकमा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिवान की तरफ से तेज गति में आ रहे ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा भेजा। इलाज के दौरान रास्ते में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। जहां दोनों की मौत हो गई।सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अर्जुन कुमार ने बताया कि घायलों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे।हादसे में उनके कई अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ऑटो को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो में कुछ वाद्य यंत्र भी रखे हुए थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि ऑटो में सवार लोग किसी सांस्कृतिक या नाच-गाने के कार्यक्रम से जुड़े कलाकार हो सकते हैं। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि ऑटो सीएनजी चालित होने के बावजूद उसमें आग या विस्फोट नहीं हुआ, अन्यथा हादसा और भी भयावह हो सकता था।
यह भी पढ़े
मोतिहारी में अपराध की बड़ी साजिश नाकाम, दो लोकलमेड पिस्टल के साथ पांच बदमाश गिरफ़्तार
गोबर फेंकने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी
राष्ट्रपति से पुरस्कृत सेवा निवृत डीएसपी वीरेन्द्र नाथ तिवारी का ह्रदय गति रूकने से निधन
पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव , ससुर ने दी मुखाग्नि
बिहार में लंबित दाखिल-खारिज मामलों को 15 दिन में निपटाने का आदेश
नये मिज़ाज के शहर में मनुष्य की उदासी
फर्जी सर्टिफिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई, लखीसराय के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आशुतोष कुमार निलंबित
