Headlines

2 बीकेयर फाउंडेशन महदह भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

2 बीकेयर फाउंडेशन महदह भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

श्रीनारद मीडिया, बक्‍सर, (बिहार):


2बी केयर फाउंडेशन महदह द्वारा महदह हाई स्कूल के मैदान में भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में 1600 मीटर, 800 मीटर, 400 मीटर दौड़, हाई जंप और लॉन्ग जंप जैसे इवेंट्स शामिल थे, जिनमें हजारों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों, खासकर वाराणसी और बलिया से आए थे। इसके अलावा झारखंड के रांची सहित कई अन्य शहरों से भी बच्चों ने भागीदारी की।

बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए बक्सर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष भी उपस्थित रहे, जो स्वयं एक बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं। साथ ही कई सामाजिक गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस आयोजन को सफल बनाने में भार्गव फिजिकल अकैडमी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

2बीकेयर फाउंडेशन के सहयोगी सुजीत कुमार यादव के अथक प्रयास, प्रमोद कुमार सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष) का योगदान और शक्ति सिंह के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।सभी विजेता बच्चों को ट्रॉफी, नकद पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा मैं, चंदन श्रीवास्तव,अपने पितातुल्य बड़े भाई शैलेन्द्र श्रीवास्तव संजीत श्रीवास्तव और राजीव श्रीवास्तव जी का हृदय से आभारी हूँ। उन्होंने मुझे इस काबिल बनाया कि आज मैं जो कुछ भी कर पा रहा हूँ, वह उनके प्रयासों और मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं था।

आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा मेरे साथ बना रहे, यही मेरी प्रार्थना है।विशेष धन्यवाद उन सभी सम्मानित अतिथियों को जिन्होंने मेडल वितरण कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।सुरेंद्र श्रीवास्तव जी, प्रमोद कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, शक्ति सिंह, चंद्रदीप पासवान (पूर्व मुखिया, महदह पंचायत), अनिल सिंह संगम, ललक गुप्ता जी,

 

 

डॉ. चंदन कुशवाहा जी का भी आभार, जिन्होंने कार्यक्रम के दौरान चोटिल बच्चों का तुरंत उपचार किया।कार्यक्रम की सफलता इस बात से साफ झलकती है कि प्रतिभागी वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, सिवान, बक्सर, आजमगढ़, मऊ, पटना,नदांव, रघुनाथपुर, बलिहार, दिलदारनगर सहित कई स्थानों से आए।आप सभी के सहयोग और सहभागिता के लिए दिल से धन्यवाद।

यह भी पढ़े

दुगो शब्द झाल+मुड़ी से मिल के बनल बाऽ !

बैसरन की घास पर 26 बेजान शरीर

आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत-पीएम मोदी

वैशाली के महनार में बमबाजी कर आभूषण कारोबारी के घर बड़ी डकैती, डेढ़ दर्जन बदमाशों ने मचाया उत्पात 

Leave a Reply

error: Content is protected !!