वैशाली के महनार में बमबाजी कर आभूषण कारोबारी के घर बड़ी डकैती, डेढ़ दर्जन बदमाशों ने मचाया उत्पात
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

वैशाली जिले के महनार में दशकों बाद जंगलराज का नजारा तब देखने को मिला जब डेढ़ दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने एक आभूषण दुकानदार के घर पर जमकर उत्पात मचाया. समूह में आए अपराधियों ने बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. इस दौरान अपराधियों ने बमबाजी भी की है जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना महनार थाना क्षेत्र के थानपुर गांव की है.
अपराधियों की गई बमबाजी में एक ग्रामीण सहित दो लोग घायल हुए हैं, जबकि डकैतों ने घर के लोगों के साथ भी मारपीट की और घर में रखा आभूषण और पैसा और अन्य सामान ले कर फरार हो गए. सबसे हैरत की बात तो यह है कि अपराधियों ने लगभग एक घंटे तक घर में लूटपाट कि लेकिन सूचना के बाद भी रात को पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी.महनार थाना क्षेत्र के थानपुर गांव में आधी रात के बाद एक आभूषण दुकानदार के घर पर डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधियों ने धावा बोला.
बदमाशों ने पहले मुख्य गेट तोड़ा और फिर सीढ़ी के सहारे छत के रास्ते घर में दाखिल हुए. करीब एक घंटे तक अपराधियों ने घर में जमकर लूटपाट की. इस दौरान घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की गई. बदमाश आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए.वारदात के दौरान अपराधियों ने बमबाजी भी की, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई.
ग्रामीणों को डराने के लिए घर के बाहर और आसपास भी धमाके किए गए. इस घटना में एक ग्रामीण समेत दो लोग घायल हुए हैं. घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया. घटना के बाद गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है.
यह भी पढ़े
BPSC AEDO परीक्षा में बड़ा खुलासा, SIT जांच में बायोमेट्रिक सिस्टम में गड़बड़ी के संकेत
सीवान डीएम ने में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारात संचालित योजनाओं की किया समीक्षा
डीएम ने आग से बचाव, जन जागरूकता हेतु डिजिटल प्रचार रथ का हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
शराब माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हल्ला बोला, पुलिस की कार्रवाई पर भी उठे सवाल
मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री:1 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार, निर्मित-अर्धनिर्मित पिस्टल
