Headlines

अर्थ डे पर सिवान दोन के J. R कॉन्वेंट स्कूल में पौधारोपण, स्व. कर्मयोगी कुमार बिहारी पांडेय की सोच को किया याद

अर्थ डे पर सिवान दोन के J. R कॉन्वेंट स्कूल में पौधारोपण, स्व. कर्मयोगी कुमार बिहारी पांडेय की सोच को किया याद

श्रीनारद मीडिया, अमित कुमार, दरौली, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के दरौली प्रखंड के  दोन स्थित J.R. कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया।

 

कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण स्कूल परिवार ने अपने दिवंगत अध्यक्ष और प्रेरणास्रोत, स्व. कर्मयोगी कुमार बिहारी पांडे को श्रद्धापूर्वक याद किया। शिक्षकों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पांडे जी का व्यक्तित्व सदैव समाज सेवा और शिक्षा को समर्पित रहा, और वे पर्यावरण संरक्षण को उज्ज्वल भविष्य के लिए अनिवार्य मानते थे।

 

उन्हीं के विजन को आगे बढ़ाते हुए आज बच्चों ने “पेड़ लगाओ, धरती बचाओ” जैसे गगनभेदी नारों के साथ पर्यावरण को बचाने का दृढ़ संकल्प लिया।

प्रिंसिपल ऋचा मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य न केवल बच्चों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है, बल्कि उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। बच्चों ने यह शपथ ली कि वे न केवल इन पौधों को लगाएंगे, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे।

 

साथ ही, स्कूल प्रशासन ने बताया कि J.R. कॉन्वेंट स्कूल आज के डिजिटल युग के अनुसार छात्रों को हर आधुनिक सुविधा प्रदान कर रहा है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और ऑडियो-विजुअल माध्यमों से शिक्षा दी जा रही है। विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए यहाँ आधुनिक फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी लैब के साथ-साथ कंप्यूटर लैब और समृद्ध लाइब्रेरी की व्यवस्था है।

 

केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय के विशाल मैदान में फुटबॉल, क्रिकेट और वॉलीबॉल जैसे खेलों के साथ-साथ योग, म्यूजिक और डांस की भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि छात्र हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

यह भी पढ़े

दुगो शब्द झाल+मुड़ी से मिल के बनल बाऽ !

बैसरन की घास पर 26 बेजान शरीर

आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत-पीएम मोदी

वैशाली के महनार में बमबाजी कर आभूषण कारोबारी के घर बड़ी डकैती, डेढ़ दर्जन बदमाशों ने मचाया उत्पात

Leave a Reply

error: Content is protected !!