Headlines

विद्या भारती 37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन तक 50 मैच संपन्न

विद्या भारती 37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन तक 50 मैच संपन्न

कबड्डी के 53 एवं खो-खो के 21 मैचों का किया जा रहा आयोजन

915 खिलाड़ी भैया-बहन ले रहे हैं प्रतियोगिता में भाग, 40 निर्णायकों की टीम कर रही संचालन

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

लोक शिक्षा समिति, बिहार द्वारा सिवान के महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता में रविवार से आयोजित तीन दिवसीय विद्या भारती 37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार तक कुल 50 मैच संपन्न हो चुके थे। पूरे प्रतियोगिता में कबड्डी के 53 एवं खो-खो के 21 मैच आयोजित किए जाने हैं।

लोक शिक्षा समिति बिहार के प्रांतीय खेलकूद मार्गदर्शक ललित कुमार राय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सचिव रामलाल सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु क्षेत्रीय खेलकूद संयोजक फणीश्वरनाथ, प्रांतीय खेलकूद संयोजक अशोक कुमार, प्रांतीय शारीरिक प्रमुख कुंदन कुमार, सह खेलकूद प्रमुख रामकुमार सिंह, रविरंजन कुमार एवं रंजीत कुमार पटेल सहित 40 निर्णायकों की टीम दिन-रात कार्य में जुटी हुई है।

 

वहीं, महावीरी विद्यालय विजयहाता के सचिव प्रोफेसर शम्भू प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर बिहार प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों से 611 भैया एवं 304 बहनें अपनी-अपनी विद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्राचार्य डॉ. कुमार विजय रंजन के नेतृत्व में पूरा महावीरी विद्यालय परिवार प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए तत्पर है।


बताते चलें कि खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन महावीरी विद्यालय विजयहाता परिसर में किया जा रहा है। खिलाड़ी भैया का आवास विजयहाता परिसर में तथा बहनों का आवास महावीरी सरस्वती बालिका विद्यालय परिसर में किया गया है।

महावीरी विद्यालय विजयहाता के मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव से मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विद्या भारती की टीम पिछले तीन दिनों से सिवान में डेरा डाले हुए है।

 

इस टीम में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी, सचिव प्रोफेसर शम्भू प्रसाद, कोषाध्यक्ष जीव नारायण, विद्या भारती बिहार के मीडिया समन्वयक नवीन सिंह परमार, पूर्णकालिक ललित कुमार राय, राजेश कुमार रंजन, कृष्ण कुमार प्रसाद,अनिल कुमार राम, रमेश चंद्र शुक्ल, विनोद कुमार, रंजीत भारती एवं गणेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

यह भी पढ़े

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) ने हजारों चिकित्सक के साथ किया महासम्मेलन

सड़क हादसा में  ग्रामीणआवास सहायक की मौत 

राजस्व कर्मचारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

Raghunathpur: भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने संतोष कुमार सिंह

राजस्व कर्मचारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!