Headlines

दारौंदा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार)।

सीवन जिला के दारौंदा थाना परिसर में शनिवार को होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष विकाश कुमार ने की,जिसमें पदाधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी होली पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या शरारती तत्वों पर सख्त नजर रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि होली खुशियों और मेल-जोल का पर्व है, इसे सभी लोग आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अशांति, जबरन रंग-गुलाल लगाने, नशाखोरी या हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखने में सहयोग करेंगे और लोगों को सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, निर्धारित समय सीमा में ही रंग-गुलाल खेलने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा पुलिस गश्ती बढ़ाने जैसे बिंदुओं पर भी सहमति बनी।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ होली मनाने का संकल्प लिया।
शांति समिति की बैठक में जिला पार्षद धर्मेंद कुमार यादव उर्फ छून्नी बाबू,
पूर्व जिला पार्षद वीरेंद्र शर्मा, नेता विजय प्रसाद वर्मा, नगीना यादव, कमलेश यादव, अशोक सिंह, लालबाबू सिंह, धर्मेंद्र यादव सहित जनप्रतिनिधि उजस्थित रहे.

Leave a Reply

error: Content is protected !!