दूल्हा-दुल्हन से लूटपाट के दौरान जीजा को मारी गोली, गंभीर

दूल्हा-दुल्हन से लूटपाट के दौरान जीजा को मारी गोली, गंभीर

मुंगेर में कार को रोककर तोड़फोड़, फोन देने से किया था मना

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मुंगेर में अपराधियों ने बरियारपुर-मुंगेर मुख्य सड़क पर कलारामपुर के पास नवविवाहिता और उसके परिवार के साथ लूटपाट की घटना हो गई। जानकारी के अनुसार 4 नकाबपोश बदमाशों ने पहले वाहन के साइड मिरर को पत्थर से तोड़ा। जब ड्राइवर ने गाड़ी धीमी की तो अपराधियों ने हथियार दिखाकर ड्राइवर का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वाहन में सवार सभी यात्रियों के मोबाइल और कीमती सामान को लूट लिया। लूट के दौरान जब एक व्यक्ति ने फोन देने से मना कर दिया तो अपराधी ने उसे गोली मार दिया उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घायल की पहचान जितेंद्र कुमार गुप्ता के रूप में की गई है। घटना के बाद घायल जितेंद्र को परिवार के लोग सफियासराय थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

उत्तर प्रदेश से शादी करने बांका आया था परिवार सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के बांदा जिला के रहने वाले श्री राम कुमार गुप्ता का 32 साल का बेटा जितेंद्र कुमार अपने रिश्तेदार के साथ शादी करने के लिए गुरुवार को बांका के रजौन निवासी बंगाली साव के घर पहुंचा था। शादी होने के बाद शुक्रवार की देर शाम एक गाड़ी से दुल्हन, दूल्हा और परिवार के कुछ लोग उत्तर प्रदेश जा रहे थे। लौटने के दौरान बरियारपुर में अपने रिश्तेदार नीरज को छोड़कर वे लोग निकले थे।इस बीच नकाबपोश बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया। लूट के दौरान विरोध करने पर जितेंद्र कुमार नामक व्यक्ति को गोली मार दिया गया। बदमाशों ने कंधे के पास सटाकर गोली मारी है। उनकी हालत फिलहाल गंभीर है।

 

गाड़ी में जितेंद्र कुमार गुप्ता, चालक आशिक कुमार, बाबू लाल, दूल्हा होरी लाल गुप्ता और दुल्हन एकता कुमारी मौजूद थी। घायल के परिजन ने मुफ्फसिल थाने में आवेदन दिया है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है,घायल जितेंद्र का शाला होरी लाल गुप्ता ने बताया कि वे लोग एक रिश्तेदार को बरियारपुर में छोड़कर आगे बढ़े थे। वहां से कुछ दूर आते ही बदमाशों ने पहले गाड़ी पर पत्थर से हमला किया। इसके बाद चालक ने गाड़ी को रोका तो पता चला कि शीशा टूट गया है। जब तक वे लोग कुछ समझते बदमाशों ने हथियार के बल पर सब को लूट लिया। इसी बीच जितेंद्र ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी गई।

यह भी पढ़े

कैसे पकड़ा गया सैफ का हमलावर?

विश्व क्वार्क दिवस पर विशेष

महाभारतकालीन सर्पदमन तीर्थ जो दिलाता है काल सर्प दोष से मुक्ति

कुरुक्षेत्र के प्रो. के.आर. अनेजा को अमेरिकी  में वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया

मन की बात में पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!