दीघा पोखरा से घाघरा तक सरकारी पाइन की सफाई की मांग
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, छपरा, सारण (बिहार):

नगर पंचायत मांझी में वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने को लेकर नगरवासियों ने स्थानीय दीघा पोखरा से लेकर घाघरा नदी (सरयू) तक सरकारी पइन की सफाई एवं नाला निर्माण की मांग को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन सौंपा है।
जलजमाव से परेशान लोगों ने आवेदन में कहा है कि दीघा पोखरे का अतिरिक्त पानी पहले सरकारी पइन से मांझी–बरौली मुख्य मार्ग को पार कर घाघरा नदी में जाता था, परंतु कुछ लोगों द्वारा पइन पर अतिक्रमण कर उसे अवरुद्ध कर दिया गया है। जिसके कारण माली टोला से थाना बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर लगातार जलजमाव के कारण आवागमन ठप है, वहीं दर्जनों परिवार प्रभावित हैं।
वहीं जलजमाव से कई एकड़ कृषि भूमि में लगी फसल बर्बाद हो चुकी है। वहीं सुघर छपरा के आसपास भी भारी जलजमाव की स्थिति है। जल-निकासी की व्यवस्था नही होने के कारण जलजमाव से किसानों को लाखों रुपये की क्षति हुई है, वहीं घर में घुसने के कारण कई परिवारों के सामने घर छोड़ने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आवेदन के माध्यम से राजाराम, उमेश प्रसाद, मनोज कुमार प्रसाद, राजू यादव, रितिक कुमार यादव, संजीव कुमार, आर्यन कुमार, अनिल
कुमार प्रसाद सहित अन्य नगर पंचायत वासियों ने कार्यपालक पदाधिकारी से सरकारी पइन से अतिक्रमण हटाकर उसकी अविलंब सफाई कराने तथा नाला निर्माण की मांग की है, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके। जलजमाव का दंश झेल रहे प्रभावित लोगों ने बताया कि इसके पूर्व भी महाराजगंज सांसद समेत तत्कालीन विधायक को लिखित आवेदन देकर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की जा चुकी है, मगर उसका कोई लाभ नही हुआ।
यह भी पढ़े
बदलू ब्रह्म बाबा के परिसर में अखंड अष्टयाम का शुभारंभ
सीवान के सराय पुलिस ने 32 ग्राम स्मैक बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
24 हत्याएं, 40 से अधिक क्रिमिनल केस… बिहार के बाप-बेटे की जोड़ी बेंगलुरु से गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में लूट-हत्या और रंगदारी का शातिर अपराधी जानसन गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी पुलिस
