सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) का उद्घाटन
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, छपरा, सारण (बिहार):

अमनौर (छपरा): अमनौर थाना क्षेत्र के मनोरपुर बाजार में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया गया। उद्घाटन जिला परिषद सदस्य आलोक राय, मुखिया सतेंद्र राम एवं पूर्व मुखिया लाल बाबू राय के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह में उप मुखिया पवन शुक्ला, समाजसेवी राहुल राय, आकाश यादव उर्फ बबलू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अमनौर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक नरेंद्र कुमार एवं चौकीदार अरुण कुमार राय भी मौजूद थे।
सीएसपी संचालक सनोज कुमार राय एवं श्रवण कुमार ने बताया कि इस केंद्र के खुलने से क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीणों को खाता खोलने, पैसे की निकासी, जमा एवं अन्य बैंकिंग सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सीएसपी केंद्र को ग्रामीण क्षेत्र के लिए लाभकारी बताते हुए इसके सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़े
बदलू ब्रह्म बाबा के परिसर में अखंड अष्टयाम का शुभारंभ
सीवान के सराय पुलिस ने 32 ग्राम स्मैक बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
24 हत्याएं, 40 से अधिक क्रिमिनल केस… बिहार के बाप-बेटे की जोड़ी बेंगलुरु से गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में लूट-हत्या और रंगदारी का शातिर अपराधी जानसन गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी पुलिस
