सिधवलिया की खबरें : विद्युत स्‍पर्शाघात से युवक की मौत

सिधवलिया की खबरें : विद्युत स्‍पर्शाघात से युवक की मौत

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के बरहिमा गांव में पोल के अर्थिंग के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई l मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया l वहीं, युवक की मौत से स्वजनों का रो रो कर बूरा हाल है l बता दें कि बरहिमा डीह निवासी सुदर्शन महतो का 35 वर्षीय पुत्र संजय कुमार सोमवार की रात्रि में अपने छत पर सोया था l

 

वह मंगलवार के अहले सुबह ज्यों ही जगा और आंख मिचते खड़ा हुआ कि उसके छत पर लगे स्टील की पाइप में अर्थिंग में स्पर्श हो गया जिससे संजय बेहोश हो कर गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई l सुबह 7.30 बजे जब स्वजन छत पर गए तो मृत देखकर रोने – चिलाने लगे l

 

सूचना पाकर पहुंची थाने की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया l वहीं, मां ललिता देवी, पत्नी प्रियंका देवी, छोटी बहन राधिका कुमारी, छोटे भाई अजय और अखिलेश, पुत्र प्रशांत एवं पुत्री आकृति का रो रो कर बूरा हाल है l ज्ञात हो कि संजय महतो ही उस परिवार का बोझ ढोने वाला कमाऊ पुत्र था l

 

63 आग्नेयास्त्रों का भौतिक सत्यापन हुआ

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

महम्मदपुर थाना परिसर में कुल 63 आग्नेयास्त्रों का भौतिक सत्यापन हुआ तथा 63 आग्नेयास्त्र थाने में जमा किए गए l थानाध्यक्ष श्यामनारायण प्रसाद ने बताया कि महम्मदपुर थाने क्षेत्र में कुल 92 अनुज्ञप्तिधारी आग्नेयास्त्र हैं जिसमें जिसमें कुल 63 आग्नेयास्त्रों का भौतिक सत्यापन कर जमा कराया गया है l शेष अनुज्ञप्तिधारी आग्नेयास्त्र वाले व्यक्तियों को सूचना देकर भौतिक सत्यापन कर जमा कर लिए जाएंगे l

यह भी पढ़े

सदानंदन मास्टर जी को मंत्री बनाया जाना चाहिए-सुरेश गोपी

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा  ने अपने प्रत्‍याशियों की पहली सूची किया जारी

भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु शराब घोटाले में ED की जांच पर सवाल उठाए हैं,क्यों?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!