सिसवन की खबरें : भाजपा विधायक ने व्यास सिंह ने जनसंपर्क में गांव गांव घुमें
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के पंचायत रामपुर के ग्राम भैंसवड़ा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और उनकी जनभावनाओं को जाना।विधायक करनजीत सिंह ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और सहयोग से ही विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाया गया है।
उन्होंने जनता से तीसरी बार विजयी बनाने का आशीर्वाद मांगा ताकि क्षेत्र के विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। विधायक ने कहा कि जनता के विश्वास और प्यार से ही उनका हौसला और मजबूत होता है।जनता ने विधायक करनजीत सिंह को अपार स्नेह और समर्थन दिया। इस दौरान विधायक ने कहा कि वह जनता की समस्याओं को दूर करने और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। विधायक की इस पहल से जनता में काफी उत्साह है और वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए विधायक के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा सिवान मुख्य सड़क पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों की जांच की गई और उनके कागजातों की तलाशी ली गई।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता न हो।
इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने, वाहन के आवश्यक कागजात नहीं रखने और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र नहीं रखने पर चालान काटा जा रहा है।लोगों से शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक भूमिका निभाने की अपील की गई है। वे किसी भी तरह की अफवाह या गलत जानकारी पर ध्यान न दें और पुलिस की मदद करें। इस अभियान के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी और पुलिस प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रयासरत है।
मारपीट की घटना में बाप बेटा घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन चैनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में बाप बेटा घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी महावीर साह का पुत्र राजेंद्र प्रसाद व राजेंद्र प्रसाद का पुत्र ओम प्रकाश प्रसाद शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
शराब पीने का आरोप में एक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति बावनडीह के स्थानीय निवासी हरेराम गिरी है। वह शराब पीकर हंगामा कर रहा था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच के बाद आगे की कारवाई के लिए सीवान न्यायलय भेजा गया।
यह भी पढ़े
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से लाइव जुड़े एकमा प्रखंड के विद्यार्थी
सदानंदन मास्टर जी को मंत्री बनाया जाना चाहिए-सुरेश गोपी
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची किया जारी
भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु शराब घोटाले में ED की जांच पर सवाल उठाए हैं,क्यों?

