दरौली विधायक सत्यदेव राम नामांकन के दौरान गिरफ्तार

दरौली विधायक सत्यदेव राम नामांकन के दौरान गिरफ्तार

सीपीआई माले की लिस्ट जारी,18 सीटों पर नाम घोषित

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

महागठबंधन में भले ही अभी तक सीट बंटवारे का ऐलान न हुआ है। लेकिन ग्रांड अलायंस की सहयोगी सीपीआई-माले ने 18 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 6 उम्मीदवारों ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। लेकिन सीवान की दरौली सीट से माले विधायक सत्यदेव राम को नामांकन के दौरान ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अचानक गिरफ्तारी से माले विधायक भी दंग रहे गए। वहीं इस मामले पर माले राज्य सचिव कुणाल ने गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह सरकार के इशारे पर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस की ये कार्रवाई साल 2005 के रेल रोको आंदोलन से जुड़े मामले को लेकर की है। जिसमें सोनपुर रेलवे कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि मामला 2005 में दरौंदा रेलवे स्टेशन पर बिना अनुमति के किए गए रेल रोको आंदोलन से संबंधित है। इस संबंध में रेलवे थाना में मामला दर्ज किया गया था। सोनपुर रेलवे कोर्ट के एसीजेएम ने इस प्रकरण में विधायक के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था।

वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक सत्यदेव राम ने में बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, मैं चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत सभी जरूरी कागजातों के साथ नामांकन करने आया था। नामांकन कर बाहर निकलते ही पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया। नामांकन के दौरान माले विधायक की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बनी हुई है।

माले के 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें पालीगंज से संदीप सौरभ, अरवल से महानंद सिंह, आरा से कयामुद्दीन अंसारी, दरौली से सत्यदेव राम, जीरादेई से अमरजीत कुशवाहा और दरौंदा से अमरनाथ यादव शामिल रहे।

सीपीआई माले की लिस्ट जारी,18 सीटों पर नाम घोषित

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीपीआई (माले) ने अपने 18 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। राजद, कांग्रेस, वीआईपी, जेएमएम और वाम दलों के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने से पहले ही वाम दल ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। माले के राज्य कार्यालय सचिव परवेज ने बताया कि अभी तक 18 सीटें जो हमारी फाइनल है, उसकी लिस्ट जारी की गई है। बाकी सीटों के लिए गठबंधन के घटक दलों से बातचीत जारी है।

सीपीआई माले के 18 सीटों पर घोषित उम्मीदवारों के नाम-

1. तरारी (196) – मदन सिंह चन्द्रवंशी

2. अगिआंव SC (195) – शिवप्रकाश रंजन

3. आरा (194) – कयामुद्दीन अंसारी

4. डुमरांव (201) – अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा

5. काराकाट (213) – अरुण सिंह

6. अरवल (214) – महानंद सिंह

7. घोषी – (217) रामबली सिंह यादव

8. पालीगंज (190) – संदीप सौरभ

9. फुलवारी (188) – गोपाल रविदास

10. दीघा -(181) दिव्या गौतम

11. दरौली – (107) सत्यदेव राम

12. जिरादेई – (106) अमरजीत कुशवाहा

13. दरौंदा – (109) अमरनाथ यादव

14. भोरे -(103) जितेंद्र पासवान

15. सिकटा – (09) वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता

16. वारिसनगर (132)- फूलबाबू सिंह

17. कल्याणपुर – (131) रंजीत राम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!