सिधवलिया की खबरें :सूर्य उपासना का पर्व छठ श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

सूर्य उपासना का पर्व छठ श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया l विगत सोमवार को श्रद्धालुओं ने अहले सुबह से ही पकवान एवं पूजा सामग्रियों की तैयारी भक्ति के साथ की गई l शाम को सभी छठव्रतियों ने छठ घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की गई, तदोपरांत वृत्तियों ने अपने घर लौट कर कोसी भर कर उपासना की तथा निर्जला रहकर रात भर जागते रहे l मंगलवार की सुबह से ही छठ घाट पर कोसी भरकर छठ की गीत गाकर पूजा अर्चना की l प्रखंड क्षेत्र के हर गांव एवं टोले में छठ पूजा की गंगा बही एवं छठ गीत गाते और बजाते रहे l श्रद्धालुओं भीड़ हर छठ घाट पर देखी गई l वहीं, प्रशासन की नजर पैनी देखी गई l कहीं किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है l छठ महापर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया l
दो व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर थाने के पकड़ी गांव के दो व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गए जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l
वहीं, सिधवलिया थाने क्षेत्र के लोहिजरा, बखरौर और जलालपुर कला गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में दो महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l घायलों में बखरौर प्रभुनाथ शर्मा, जलालपुर की पुष्पा कुमारी और लोहिजरा की रुखसाना खातून हैं जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l
सर्पदंश से एक युवक अचेत
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाने क्षेत्र के जलालपुर गांव में सर्पदंश से एक युवक अचेत हो गया जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चलने के बाद चिकित्सकों ने गोपालगंज रेफर कर दिया l बता दें कि जलालपुर के सनोज भगत मंगलवार की सुबह छठ घाट पर जा रहा था कि उसका पैर एक जहरीला सर्प पर पड़ गया जिसके कारण सर्प दंश लिया l मौके पर पहुंचे स्वजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में भर्ती कराया l परंतु स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने गोपालगंज रेफर कर दिया l
विद्युत स्पर्शाघात से एक व्यक्ति अचेत
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर थाने क्षेत्र के हरपुर टेगराही गांव स्थित शिव मन्दिर के पुजारी व सिधवलिया थाने क्षेत्र के सरेया गांव निवासी जितेंद्र दूबे विद्युत स्पर्शाघात से अचेत हो गए जिनको ग्रामीणों ने महम्मदपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, परंतु हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने गोपालगंज रेफर कर दिया l बता दें कि रविवार की सुबह पुजारी जितेंद्र दूबे मंदिर फर्श दो रहे थे कि विद्युत स्पर्शाघात से वे अचेत हो गए l मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महम्मदपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराने पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने गोपालगंज रेफर कर दिया,जहां उनका इलाज चल रहा है l वे खतरे से बाहर बताए जाते हैं l
टैंकर की धक्का से युवक की मौत
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर थाने क्षेत्र के बांसघाट मंसूरिया गांव में सड़क के किनारे मोबाइल से बात कर रहे एक युवक की तेल की गाड़ी से धक्का लगने से मौत हो गई l मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया l वहीं,उक्त युवक की मौत से स्वजनों का रो रो कर बूरा हाल है l
बता दें कि रविवार को बांसघाट मंसूरिया के देवेंद्र राम का 30 वर्षीय पुत्र संजय राम अपने घर के आगे सड़क के किनारे किसी व्यक्ति से मोबाइल फोन से बात कर रहे थे कि गोरौली की तरफ से आ रही अनियंत्रित तेल टंकी ने धक्का मार दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई l सूचना पाकर पहुंची थाने की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया तथा भाग रहे तेल की टंकी को जप्त कर थाने लाई l वहीं तेल टंकी का चालक फरार होने में सफल हो गया l
छठी मईया के गीत गाकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने किया रोड शो
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

‘केरवा जे फरेला घवद से, ओ पर सुग्गा मेररास’ और ‘ छोटी मोटी मालिन ए बिटिया …..’.l उक्त छठी मईया के गीत भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गाकर बैकुंठपुर विधान सभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान गाकर भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को अपना मत देने की अपील किया l उन्होंने बैकुंठपुर विधान सभा क्षेत्र के बरहिमा गांव से रोड शो का शुभारंभ कर सियरुवा,लोहिजरा,बुचेया, सिधवलिया, बुधसी,देवकुली होकर दिघवा दुबौली और राजापट्टी कोठी में समाप्त कर प्रस्थान कर गए l रविवार को दिन 12 बजे बरहिमा में हेलीकॉप्टर से उतड़े और सियरुआ होकर लोहिजरा,तदोपरांत सिधवलिया बाजार में प्रवेश कर छठी गीत गाकर भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को अपना बहुमूल्य मत देने की अपील किया l सिधवलिया में सांसद व भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी का पुष्प वर्षा के स्वागत किया l तदोपरांत रोड शो आगे बढ़ते हुए बुधसी, देवकुली, दिगवादुबौली, राजापट्टी कोठी पहुंच कर पुनः हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर गए l साथ में ,राज्य मंत्री जनक चमार, प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी,भाजपा नेता विकास सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे l
यह भी पढ़े
महादेवपुरी में उदयीमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित किया गया
उगते सूरज को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ पूजा का महापर्व
रघुनाथपुर : महापर्व छठ के उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न
सीवान की खबरें : सिसवन में छठ पूजा को लेकर किये गये थे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

