Headlines

सिधवलिया की खबरें :स्व.भगवान प्रसाद सिंह की पूण्‍यतिथि पर हुआ पौधारोपण

सिधवलिया की खबरें :स्व.भगवान प्रसाद सिंह की पूण्‍यतिथि पर हुआ पौधारोपण

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के हरपुर टेंगराही गांव के समाजसेवी स्व.भगवान प्रसाद सिंह की श्रद्धा एवं सम्मान के साथ 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई l इस अवसर पर ग्रामीणों एवं स्वजनों ने फलदार वृक्षों का रोपण कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उनके तैलचित्र पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई l वहीं, अधिवक्ता अजय सिंहा ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल गण्यमान लोगों को सम्मानित किया l मौके पर,अभिनव सिन्हा,राजाराम पाण्डेय,चुन्नू मिश्रा, चुनमुन दूबे,रमन कुशवाहा,रामपुकार प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे l

 

 

36 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हलुआर पाण्डेय टोला के बाँसवारी से 36 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है l वहीं, पुलिस को देखकर शराब बेचने का आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा l थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद कर थाने लाई l फरार कारोबारी की पहचान हलुआर पांडेय टोला निवासी निहाल सिंह के रूप में हुई है l
पुलिस ने निहाल सिंह के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी मामले की छानबीन कर रही है l उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है l

 

ह्रदय गति रूकने से समाजसेवी हरि साह का निधन

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बाजार निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी हरि साह के निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई l उनका निधन हृदय गति रुकने से हो गया l
हरि साह के निधन की सूचना मिलते ही बिशुनपुरा बाजार के सभी व्यवसायियों ने स्वतः अपनी दुकानें बंद कर एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की l

हरि साह विशुनपुरा बाजार की दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष भी थे। उनके नेतृत्व में बाजार में कई सामाजिक और धार्मिक कार्य कराए गए, वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे l
उनके निधन पर विशुनपुरा के पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार, टुनटुन शाह, मंटू कुमार, सुनील कुमार साह, संदीप शाह सहित कई गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है l

 

यह भी पढ़ें

हाई कोर्ट का बड़ा बयान कोई भी व्यक्ति हाथ मे मोबाइल लेकर बन जाता है पत्रकार

रांची से किडनैप बच्ची को पुलिस ने गयाजी में बचा लिया, 3 किडनैपरों को भी दबोचा

जमुई में पेड़ की डाली काटने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले, आठ घायल

सहरसा में व्यापार संघ अध्यक्ष के स्टाफ के साथ लूट:बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, जांच जारी

10.80 लाख की जमीन ठगी का खुलासा

सुपौल में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने मोटर साइकिल और मोबाइल बरामद कर खुलासा किया

क्या प्राइवेट कंपनी खोल सकेगी मेडिकल कॉलेज?

दरभंगा में बदमाशों ने दी पुलिस को दी चुनौती, बहादुरपुर में लूट के बाद फिर काटे युवती के बाल

आरा : नौकरी का झांसा देकर छात्रा से 22.70 लाख की ठगी, हरियाणा से साइबर ठग गिरफ्तार

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!